{"_id":"5f762f598ebc3e9bb4525cb9","slug":"scare-of-female-leopard-with-cubs-in-buzhiya-bareilly-news-bly421748882","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझिया में शावक के साथ मादा तेंदुए की चहलकदमी से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझिया में शावक के साथ मादा तेंदुए की चहलकदमी से दहशत
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : amar ujala
खेतों पर निकलने से डर रहे हैं आसपास के गांवों के लोग
विज्ञापन
अफसरों ने माना अपुष्ट खबर पर कैंप करेंगी वन विभाग की टीमें
बरेली। शीशगढ़ के बुझिया गांव के लोग इलाके में अपने शावक के साथ एक और मादा तेंदुए की चहलकदमी का दावा कर रहे हैं लेकिन वन विभाग के अफसर इस बार भी इसे अपुष्ट खबर करार दे रहे हैं। अफसरों का कहना है कि वन विभाग की टीमों को फिलहाल इलाके में ही कैंप करने को कहा गया है लेकिन पिंजड़ा तभी लगाया जाएगा जब तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हो जाएगी।
इससे पहले भी बुझिया गांव के लोग कई दिनों से इलाके में तेंदुए की मौजूदगी का दावा कर रहे थे लेकिन वन विभाग के अफसरों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार देर शाम तेंदुआ गांव से एक 10 वर्षीय बच्ची को उठा ले गया। मंगलवार सुबह उसका अधखाया शव जंगल में मिला था। बुधवार को ही बच्ची का शिकार करने वाला तेंदुआ वन विभाग के पिंजड़े में कैद हो गया जिसे बृहस्पतिवार सुबह बिजनौर के अमानगढ़ जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया लेकिन अब फिर गांव के लोग एक मादा तेंदुए के शावक के साथ इलाके में चहलकदमी किए जाने का दावा कर रहे हैं। वन विभाग के अफसर इसे अपुष्ट खबर बता रहे हैं।
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अभी किसी दूसरे तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। लिहाजा अभी वहां फिर पिंजड़ा लगाने की कोई जरूरत नहीं महसूस हो रही है। हालांकि गांव में वन विभाग की टीमें अभी कांबिंग करती रहेंगी। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की लोकेशन ट्रेस होने के बाद पिंजड़े की व्यवस्था कराई जाएगी। उधर, कई गांवों के लोग तेंदुए के खौफ की वजह से खेतों पर जाने में घबरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुझिया गांव में एक और तेंदुुआ होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए गांव में फिर पिंजड़ा नहीं लगाया जा रहा है। वन विभाग की टीमें जरूर अभी क्षेत्र में सक्रिय रहेंगी। -आरबी सिंह, एसडीओ वन विभाग
विज्ञापन
अफसरों ने माना अपुष्ट खबर पर कैंप करेंगी वन विभाग की टीमें बरेली। शीशगढ़ के बुझिया गांव के लोग इलाके में अपने शावक के साथ एक और मादा तेंदुए की चहलकदमी का दावा कर रहे हैं लेकिन वन विभाग के अफसर इस बार भी इसे अपुष्ट खबर करार दे रहे हैं। अफसरों का कहना है कि वन विभाग की टीमों को फिलहाल इलाके में ही कैंप करने को कहा गया है लेकिन पिंजड़ा तभी लगाया जाएगा जब तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हो जाएगी।