फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scams kept happening in MNREGA, those responsible remained unaware

Bareilly News: मनरेगा में होता रहा घपला, अनजान बने रहे जिम्मेदार

Tue, 24 Sep 2024 07:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Scams kept happening in MNREGA, those responsible remained unaware
- बरसात के दिनों में भी कार्य दिखाकर लिया गया तीन लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान
विज्ञापन

बरेली। नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम ज्योरा मकरंदपुर में सितंबर से पहले जून-जुलाई में फर्जीवाड़ा हुआ। सितंबर में भुगतान नहीं निकाला गया, पर जून व जुलाई में 3,14,245 रुपये भुगतान निकाले जाने का रिकाॅर्ड मिला है। इसके बाद भी जिम्मेदार अनजान बने रहे। अब मनरेगा के जिला लोकपाल ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
छह जुलाई को 893 जॉब कार्डधारकों को काम पर दिखाकर पोर्टल पर फीडिंग करके 2,11,624 रुपये व 14 जून को 433 मजदूरों की हाजिरी भरकर 1,02,621 रुपये निकाले गए। मनरेगा के जिला लोकपाल शिशुपाल मौर्य ने बताया कि इस गांव में जितने परिवार नहीं हैं, उससे ज्यादा मजदूर दिखाए गए। बारिश के दिनों में फर्जी तरीके से हाजिरी भरी गई। अंदेशा यही है कि जून-जुलाई में बिना काम के भुगतान निकाला गया, पर जिम्मेदार कह रहे हैं कि हमें पता नहीं है। रोजगार सेवक का कहना है कि उसकी आईडी का दुरुपयोग किया गया।
विज्ञापन

रोजगार सेवक अकरम, ग्राम विकास अधिकारी संजय वर्मा व ग्राम प्रधान ने कहा कि उन्हें हाजिरी भरने और भुगतान निकालने के विषय में जानकारी नहीं है। इसलिए प्रकरण की जांच कराई जाए। मनरेगा के जिला लोकपाल ने कहा कि वह एक बार और गांव जाएंगे। जब पहली बार निरीक्षण किया था तो फर्जी तरीके से हाजिरी भरे जाने की जानकारी सामने आई थी। जब अभिलेख खंगाले तो स्पष्ट हुआ कि फर्जीवाड़ा जून व जुलाई में भी हुआ है। खंड विकास अधिकारी और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को पत्र भेजकर अब जून से सितंबर तक हुए घपले के संबंध में जानकारी मांगी है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed