फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scammers stole Rs 25,000 from a woman's bag

Bareilly News: टप्पेबाजों ने महिला के बैग से उड़ाए 25 हजार रुपये

Tue, 09 Jan 2024 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 09 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Scammers stole Rs 25,000 from a woman's bag
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर झांसा देकर कार में बैठाने के बाद टप्पेबाजों ने एक महिला के बैग से 25 हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद बच्ची सहित महिला को हाईवे किनारे फेंक दिया। सूचना देने के आधा घंटा बाद पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

कुठला गांव के रहने वाले नरेश की पत्नी कुंती देवी ने बताया कि वह सात वर्ष की बेटी के साथ पंजाब में रहकर चाट-पकौड़ी बेचती है। पति नरेश गांव में ही रहते हैं। सोमवार को वह घर लौट रही थी। ट्रेन से फरीदपुर तक आई। यहां से टेंपो में बैठी। टेंपो वाले ने उचसिया मोड़ के पास उतार दिया। पति को कॉल कर वह उनका इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक ईको आकर उसके पास रुकी।
विज्ञापन

उसमें दो महिलाएं और दो पुरुष पहले से बैठे हुए थे। उन्होंने पूछा कहां जाना है? गांव का नाम बताने पर उन्होंने भी कुठला जाने की बात कही। उनकी बातों में आकर वह बेटी के साथ गाड़ी में बैठ गई। चालक ने बैग पीछे की ओर रख दिया। गांव की ओर कुछ दूर तक जाने के बाद उसने गाड़ी मोड़ ली। कहा कि फतेहगंज पूर्वी में कुछ सवारियों को उतारने के बाद वह कुठला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के पास गाड़ी को धीमा कर अंदर बैठे लोगों ने उसे और बच्ची को नीचे फेंक दिया। बैग देखने पर उसकी चेन में फेवीक्विक लगा था। काफी प्रयास के बाद जब चेन खुली तो अंदर रखे 25 हजार रुपये गायब थे। चीखपुकार पर लोग इकठ्ठा हो गए। उसने डायल 112 पर कॉल की मगर काफी देर तक घंटी जाने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं हुई।

इस बीच पति नरेश भी वहां पहुंच गए। पति के साथ वह थाने पहुंची। जानकारी देने के करीब आधा घंटा बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।काफी देर तक पुलिस उसे लेकर इधर-उधर घूमती रही, मगर बदमाशों का पता नहीं चला। मामले में थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में गाड़ी दिख रही है। इस फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed