फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SC-ST Act report on BJP leader and his wife

Bareilly News: भाजपा नेता और उनकी पत्नी पर एससी-एसटी एक्ट की रिपोर्ट

Fri, 19 Jul 2024 06:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
SC-ST Act report on BJP leader and his wife
बरेली। भाजपा नेता आर्येंद्र मिश्रा और उनकी पत्नी पर इज्जतनगर थाने में एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसी मामले में पहले भाजपा नेता की ओर से रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

यूट्यूबर अजितेश कुमार ने आंवला से भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य आर्येंद्र मिश्रा, उनकी पत्नी समिता मिश्रा, साथी नितिन गुप्ता और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि पत्नी साक्षी ने फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। समिता ने पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट किया तो वीडियो बनाकर उनके कमेंट का विरोध जताया था। इसके बाद नितिन गुप्ता फोन करके धमकी देने लगा। कुछ देर बाद संदेश कन्नौजिया ने मिलने के लिए दफ्तर बुलाया। अजितेश संदेश से बात कर रहे थे, तभी आर्येंद्र मिश्रा, समिता मिश्रा, नितिन गुप्ता और दो अज्ञात लोग आ धमके। ये लोग उनकी पिटाई करने लगे और वीडियो हटाने के लिए कहने लगे।
विज्ञापन

आर्येंद्र मिश्रा ने गला दबाकर मारने और गाड़ी में डालकर अपहरण करने की कोशिश की। इन लोगों ने जातिसूचक गालियां दीं। आईजी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे पहले पूर्व सांसद के खास आर्येंद्र मिश्रा ने भी सुभाषनगर थाने में अजितेश और और उसकी पत्नी साक्षी के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बता दें कि आर्येंद्र मिश्रा पर पहले सुभाषनगर थाने के घेराव व जमीन के मामलों को लेकर रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में निराधार मिले थे आरोप : आर्येंद्र
आर्येंद्र मिश्रा ने बताया कि संदेश कन्नौजिया का दफ्तर बारादरी थाना क्षेत्र में है। यही तहरीर अजितेश ने कुछ समय पहले बारादरी पुलिस को दी थी। इसमें जांच की गई तो आरोप निराधार मिले। पुलिस ने इस जांच रिपोर्ट की प्रति उन्हें भी उपलब्ध कराई थी। अब अजितेश ने दूसरे थाने में यह मामला दर्ज करा दिया है। इसमें कुछ लोगों की साजिश है जो जल्दी सामने आ जाएगी। अजितेश और उसकी पत्नी के खिलाफ पहले ही वह रिपोर्ट करा चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed