{"_id":"69729b64340eeddef00cf874","slug":"savitris-death-was-not-revealed-even-in-the-postmortem-report-bareilly-news-c-4-1-bly1039-812657-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी सावित्री की मौत का नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी सावित्री की मौत का नहीं हुआ खुलासा
विज्ञापन
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कतुरोई ठाकुरान में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सावित्री की मौत का करण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से भी स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टरों ने उसका बिसरा सुरक्षित कर लिया है। वहीं, मृतका के पिता की ओर से पति और सास ससुर के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला पंजीकृत कराया गया है।
मंगलवार की रात को रामस्वरूप की पत्नी सावित्री की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के ससुराल वाले सावित्री के पेट में दर्द होने की बात कह रहे थे, जबकि मृतक के पिता वीरेंद्र ने बेटी को एक लाख रुपए दहेज न देने के कारण प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पोस्टमॉर्टम कराया।
बृहस्पतिवार को वीरेंद्र की ओर से सावित्री के पति रामस्वरूप ,ससुर सुरेश एवं सास के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला पंजीकृत कराया गया है। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, इसलिए उसका बिसरा सुरक्षित किया गया है। संवाद