फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ipl satta bareilly intermediate student sold mother 2 lakh rupees jewellery in only 31 thousands

आईपीएल सट्टे का जाल: इंटर के छात्र ने 31 हजार में बेच दिए मां के 2 लाख के गहने

Tue, 10 Nov 2020 07:23 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2020 07:23 AM IST
विज्ञापन
ipl satta bareilly intermediate student sold mother 2 lakh rupees jewellery in only 31 thousands
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बरेली। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद शहर में सट्टे का नेटवर्क लगातार मजबूत हो रहा है। सट्टेबाज अब युवाओं और छात्रों को भी जाल में फंसा रहे हैं। हाल ही में इंटर के एक छात्र के आईपीएल में सट्टा लगाने के लिए अपनी मां के करीब दो लाख कीमत के जेवर सिर्फ 31 हजार में सराफ को बेच देने का मामला सामने आया है। छात्र का पिता अब सराफ के खिलाफ तहरीर लेकर कोतवाली के चक्कर काट रहा है लेकिन पुलिस ने अब तक इस मामले में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


आईपीएल टूर्नामेंट के अंतिम दौर में पहुंचने के साथ शहर में सट्टेबाजी भी चरम पर पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक एक-एक मैच पर लाखों के दांव लग रहे हैं। सटोरियों ने आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टे की शुरुआत कर बड़े पैमाने पर युवाओं और छात्रों को भी जाल में फंसाया है। बिहारीपुर कसगरान में परचून की दुकान और आटा चक्की चलाने वाले एक व्यक्ति के इंटर में पढ़ने वाले बेटे के आईपीएल में सट्टा लगाने के लिए अपनी मां के करीब दो लाख के जेवर सराफ को सिर्फ 31 हजार में बेच देने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता के मुताबिक उसने घर की अलमारी की चाबी हासिल कर महीने भर के अंदर अपनी मां के सारे जेवर नीम की चढ़ाई पर एक चर्चित सराफ को बेच डाले। हाल ही में उन्होंने अपनी जरूरत पर गोल्ड लोन लेने के लिए पत्नी को जेवर निकालने को कहा तो जेवर गायब देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने शक होने पर 16 वर्षीय बेटे को परिवार के बीच बैठाकर सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि वह जुआ और आईपीएल मैचों में सट्टे के दांव लगाने का आदी हो चुका है। उसने बताया कि जेवर घर से ले जाने के बाद नीम की चढ़ाई पर एक सराफ को बेचता रहा है। उन्होंने सराफ से पूछताछ की तो कुछ टालमटोल के बाद जेवर लेने की बात स्वीकार कर ली मगर जेवर लौटाने या उनकी पूरी रकम देने से इनकार कर दिया। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर सराफ के साथ अपने बेटे के भी खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। आरोप है कि करीब दो लाख के जेवर सराफ ने उनके नाबालिग बेटे से 31 हजार में खरीदे हैं। हालांकि बिहारीपुर चौकी पुलिस कई दिनों से जांच के नाम पर मामला लटकाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के पिता ने सराफ को डेढ़ लाख से ज्यादा कीमत के जेवर हजारों में बेच देने की शिकायत की है। पुलिस आरोपी सराफ से पूछताछ कर रही है। विवाद न निपटा तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। परिवार ने आईपीएल सट्टे का जिक्र शिकायत में नहीं किया है। - गीतेश कपिल, इंस्पेक्टर कोतवाली


प्रेमनगर आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा कराने वालों का नया ठिकाना
आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा कराने वालों का जाल यूं तो पूरे शहर में फैला हुआ है लेकिन हाल ही में बारादरी इलाके में सट्टेबाजों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद इस इलाके से बड़े बुकी गायब हो गए हैं। उन्होंने अपना नया ठिकाना प्रेमनगर के राजेंद्रनगर और डीडीपुरम को बनाया है। युवाओं को जाल में फंसाकर यहां उनसे लाखों के दांव लगवाए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही बारादरी पुलिस ने बदायूं के युवकों को आईपीएल सट्टेबाजी में पकड़ा था जिन पर डीआईजी के आदेश पर अब गैंगस्टर लगाने की तैयारी है। हालांकि इसके बावजूद शहर में अब भी तमाम बुकी और सट्टेबाज सक्रिय हैं। आईपीएल मैचों पर शहर की गलियों तक में सट्टा लग रहा है। पॉश इलाकों में बडे़ पैमाने पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कराई जा रही है। राजेंद्रनगर के पास पटेल नगर में रहने वाला युवक घर से ही मैच पर दांव लगवा रहा है। अवध प्लाजा के पास रहने वाला एक शख्स डीडीपुरम में कई जगह बैठकर मोबाइल पर सट्टा लगवाता है। उस पर थाना प्रेमनगर में कई मुकदमे भी दर्ज हैं। राजेंद्रनगर में लस्सी की दुकान चलाने वाला युवक भी आईपीएल में सट्टे का मोटा खेल करा रहा है। हार्टमैन के पास रामलीला मैदान भी शाम होते ही सट्टेबाजों का ठिकाना बन जाता है। इस मैदान में पुलिस झांकती तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed