{"_id":"61649e348ebc3e05ab3bd410","slug":"sarwar-khan-who-was-called-from-the-hospital-to-the-police-station-in-a-dying-condition-died-bareilly-news-bly4625094174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरणासन्न हालत में अस्पताल से थाने बुलवाए गए सरवर खां ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरणासन्न हालत में अस्पताल से थाने बुलवाए गए सरवर खां ने दम तोड़ा
विज्ञापन
सरवर (फाइल फोटो)
पत्नी की हालत भी नाजुक, करमपुर चौधरी गांव में दबंगों ने फावड़े से काट दिया था दोनों को
विज्ञापन
हालत गंभीर होने के बावजूद तहरीर के लिए पुलिस ने दोनों को बुलवाया था थाने
बेटे का दबंगों पर पुलिस से साठगांठ का आरोप, मौत के बाद एक आरोपी गिरफ्तार
बरेली। लाठी-डंडों से पीटने के बाद फावड़े से काटे गए सरवर ने सोमवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी हसीना की हालत भी काफी नाजुक बताई जा रही है। अब सवाल उठ रहा है कि पति-पत्नी की हालत इतनी नाजुक थी तो इज्जतनगर पुलिस ने अस्पताल में उनका इलाज बंद कराकर तहरीर के लिए उन्हें रविवार को थाने क्यों बुलाया था। यह सवाल इसलिए और गंभीर है क्योंकि सरवर का बेटा आरोपियों की पुलिस से साठगांठ का आरोप लगा रहा है।
करमपुर चौधरी गांव में सरवर खां और उनकी पत्नी हसीना पर रविवार शाम चार बजे उस वक्त गांव के ही कुछ लोगों ने हमला किया था जब वे घर से दूर अपनी बकरियों को चरा रहे थे। हमलावर चाकू, लाठी-डंडे और फावड़ा लेकर आए थे। उन्होंने सरवर और हसीना को पहले लाठी-डंडों से पीटा और फिर फावड़े से भी कई वार किए। सरवर के घरवालों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। मजबूरन मरणासन्न हो चुके दंपती को घरवालों ने वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस बुलाकर घटनास्थल से ही अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद सरवर के घरवाले पहले पुलिस चौकी और फिर थाना इज्जतनगर पहुंचे। तहरीर दी तो पुलिस ने दोनों घायलों को थाने बुलाने का फरमान सुना दिया। बेहद नाजुक हालत होने के बावजूद दोनों को अस्पताल में इलाज बंद कराकर थाने लाया गया, तब कहीं पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए चिट्ठी दी। इसके बावजूद रात होने तक न रिपोर्ट दर्ज की गई न हमलावरों को तलाश किया गया। आरोप है कि पुलिस इस मामले को सिर्फ मारपीट की धाराओं में दर्ज करना चाहती थी लेकिन सरवर के घरवालों ने एक नेता से सिफारिश कराई तो रात करीब साढ़े 11 बजे जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई। गांव के सल्लू खां के तीन बेटों मस्तू, समसू व बन्ने खां और गांव के ही मोबीन खां, आमीन खां, मिट्ठू खां को नामजद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात तीन बजे जिला अस्पताल में सरवर की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन दबशि देकर एक आरोपी मुबीन को गिरफ्तार किया गया। सोमवार को केस हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। उधर, अस्पताल में भर्ती हसीना की भी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
प्रेम विवाह की दुश्मनी, साल भर से घर नहीं लौटा धमकी से डरा सरवर का बेटा
दुश्मनी की वजह यह है कि मुबीन की बहन अपने पति को छोड़कर सरबर के बेटे के साथ भाग गई थी। बरामद होने के बाद भी उसने सरबर के बेटे के पक्ष में बयान दिए थे। इस पर मुबीन और उसके घर वालों ने उसे गांव छोड़ देने की धमकी दी थी। इस धमकी से डरा सरवर का बेटा साल भर से गांव नहीं आया है। इसके बावजूद मुबीन का परिवार रंजिश नहीं भूला। रविवार को मौका मिलते ही उन्होंने सरबर और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।
आरोप : सिपाहियों में उठना-बैठना है आरोपी मुबीन का
सरबर के बेटे अफसर का कहना है कि घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया। मुबीन के कई सिपाहियों से संबंध हैं। पहले भी ये लोग इस तरह की घटनाएं कर चुके हैं। तब भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाने में अब काफी स्टाफ नया है। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने सरेआम हमला किया और मामले को मारपीट में दर्ज कराने की फिराक में थे। अफसर का कहना है कि मुबीन और उसके साथियों से सख्ती से पूछताछ की जाए तो पता चल जाएगा कि साजिश में कौन-कौन शामिल हैं।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने के बावजूद तहरीर के लिए पुलिस ने दोनों को बुलवाया था थाने
बेटे का दबंगों पर पुलिस से साठगांठ का आरोप, मौत के बाद एक आरोपी गिरफ्तार बरेली। लाठी-डंडों से पीटने के बाद फावड़े से काटे गए सरवर ने सोमवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी हसीना की हालत भी काफी नाजुक बताई जा रही है। अब सवाल उठ रहा है कि पति-पत्नी की हालत इतनी नाजुक थी तो इज्जतनगर पुलिस ने अस्पताल में उनका इलाज बंद कराकर तहरीर के लिए उन्हें रविवार को थाने क्यों बुलाया था। यह सवाल इसलिए और गंभीर है क्योंकि सरवर का बेटा आरोपियों की पुलिस से साठगांठ का आरोप लगा रहा है।