फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saraf's family went to visit Vrindavan, father filed a missing person report

Bareilly News: वृंदावन घूमने गया सराफ का परिवार, पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

Sun, 18 May 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Saraf's family went to visit Vrindavan, father filed a missing person report
बरेली। किला क्षेत्र में सराफ दंपती और उनके दो बच्चे बिना बताए घर से लापता हो गए। पिता ने किला थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने तलाश शुरू की तो पता लगा कि परिवार वृंदावन में है।
विज्ञापन

छोटी बमनपुरी निवासी राजीव रस्तोगी ने किला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई कि उनका पुत्र अंकुर रस्तोगी, पुत्रवधु शिवी रस्तोगी, 13 वर्षीय पौत्री आध्या व सात वर्षीय पौत्र रियांश रस्तोगी घर से 15 मई की सुबह साढ़े आठ बजे से लापता हैं। वह थोड़ी दूर पर दूसरे मकान में रहते हैं। जब वह अंकुर के घर गए तो उसके दरवाजे पर ताला लगा मिला। अंकुर की काफी तलाश की, उसके व परिवार के अन्य लोगों के मोबाइल भी बंद आ रहे थे। जानकारी नहीं मिली तो राजीव ने किला थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। किला पुलिस ने जिले के सभी थानों की पुलिस व अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी। शाम को पता लगा कि इस परिवार की लोकेशन वृंदावन में है। फिर राजीव का अंकुर से संपर्क भी हो गया। किला थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि परिवार धार्मिक यात्रा पर निकला था, मोबाइल सफर में डिस्चार्ज होने से बंद हो गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed