फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saraf got expensive gold deal, lost eight lakhs

सराफ को महंगा पड़ा सस्ते सोने का सौदा, आठ लाख गंवाए

Sat, 03 Apr 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Saraf got expensive gold deal, lost eight lakhs
demo pic - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के गैंग ने ऊधमसिंह नगर के सराफ को बरेली बुलाकर बनाया शिकार
विज्ञापन

एसओजी बनकर ले उड़े रकम, चार गिरफ्तार, नकली सोने के बिस्कुट बरामद

बरेली। ऊधमसिंह नगर के एक सराफ को कम कीमत में सोना दिलाने का झांसा देकर ठगों ने उसे बरेली बुलाया और यहां सौदे के दौरान एसओजी बनकर उसके आठ लाख रुपये ले उड़े। बारादरी पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नकली सोने के बिस्कुटों के साथ और कुछ रकम भी बरामद की गई है।
ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के कस्बा सिसौना में अर्जुन कुमार शाह की सराफा की दुकान है। अर्जुन का आरोप है कि 15 दिन पहले उनके एक मित्र ने सतपाल नाम के एक शख्स से मिलवाया था जिसने खुद को पंजाब का रहने वाला बताते हुए 15 प्रतिशत कम कीमत पर सोना दिलाने की बात कही थी। आठ दिन पहले सतपाल ने उन्हें 21 ग्राम और फिर 48 ग्राम सोना बाजार से कम कीमत पर दिलवाया।
विज्ञापन

इसके बाद सतपाल से उनकी आधा किलो सोना खरीदने की बात हुई। सतपाल ने उन्हें रेलवे स्टेशन पर बुलाकर सोना दिखाया लेकिन गुणवत्ता ठीक न लगने पर वह बगैर सोना खरीदे लौट आए। अर्जुन का आरोप है कि इसके बाद सतपाल ने उन्हें फोन करके अच्छा सोना दिलाने की बात कहते हुए 31 मार्च को आठ लाख रुपये लेकर बरेली में रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के पास बुलाया। अर्जुन बरेली पहुंचे तो सतपाल से बातचीत के बीच ही उसके साथियों ने उन्हें घेर ली और खुद को एसओजी की टीम बताते हुए उनसे पूरी रकम और मोबाइल लेकर एक बैग में रख लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद बारादरी पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास नकली सोने के कुछ बिस्कुट और रकम भी बरामद की गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक सतपाल ठगों का गैंग चलाता है। सराफ अर्जुन को सस्ता सोना बेचकर जाल में फंसाया गया। इसी भरोसे में जब वह आठ लाख रुपये लेकर सोना खरीदने बरेली पहुंचे तो नकली एसओजी बनकर उसे पकड़कर रकम छीन ली गई।

मुंबई में भी कई को ठग चुका है गैंग

इंस्पेक्टर बारादरी शितांशु शर्मा ने बताया ऊधमसिंह नगर के इस गैंग ने मुंबई में भी सस्ता सोना बेचने के नाम पर कई लोगों से ठगी की है। मुंबई पुलिस से इस गैंग के बारे में जानकारी मांगी गई है। मुंबई के अलावा कुछ और शहरों में भी इस गैंग के ठगी करने का पता चला है।

उत्तराखंड में दी दबिश, हंगामे पर एक को छोड़ना पड़ा

सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)। शुक्रवार तड़के बारादरी थाने के एसआई सुभाष मावी, अनिल कुमार, इंद्रपाल सिंह और मुकेश कुमार ने नगर क्षेत्र में दबिश दी। टीम ने इस्लामनगर क्षेत्र के एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। इसके बाद टीम ने एक अन्य युवक को हिरासत में लिया तो वहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई और पुलिस को हिरासत में लिए युवक को छोड़ना पड़ा। सितारगंज की पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए मामला शांत कराया। इसके बाद बारादरी पुलिस ने तुर्कातिसौर, खटीमा रोड से भी दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया। पुलिस टीम तीनों संदिग्धों को लेकर बरेली रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed