फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saraf cheated of Rs 1.50 lakh on the pretext of getting a loan

Bareilly News: ऋण दिलाने का झांसा देकर सराफ से 1.50 लाख रुपये ठगे

Sun, 11 Feb 2024 02:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 11 Feb 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Saraf cheated of Rs 1.50 lakh on the pretext of getting a loan
हाफिजगंज। थाना हाफिजगंज के अहमदाबाद निवासी राजकुमार को छह लाख रुपये का ऋण दिलाने का झांसा देकर ठगों ने 1.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राजकुमार ने बताया कि लभेड़ा उर्फ बुलंदनगर में राजू ज्वैलर्स के नाम से उनकी सराफे की दुकान है। 10 जुलाई 2023 को दुकान पर एक युवक आया। उसने खुद को एक बैंक का सीनियर लोन मैनेजर बताया। कम ब्याज दर पर ऋण दिलाने का झांसा दिया। 20 जुलाई को वह फिर दुकान पर आया।उसकी बातों में आकर उन्होंने छह लाख रुपये का ऋण लेने की बात कही। कमीशन के नाम पर 80 हजार रुपये और बैंक के चेक दे दिए।
विज्ञापन

25 जुलाई को आरोपी ने फिर से 2500 रुपये ले लिए। इस तरह से कई बार में उसने 1.50 लाख रुपये ले लिए इसके बाद भी ऋण स्वीकृत नहीं हुआ। 17 अगस्त को जब वह उसके घर गए तो आरोपी ने मकान में काम होने की बात कही। रुपये लेने के बाद भी ऋण स्वीकृत न कराने की बात कहने पर आरोपी ने कमरे में बंदकर पिटाई की। फिर से रुपये मांगने आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चाणक्यपुरी निवासी वीरेंद्र सिंह, पहरापुर भगौतीपुर निवासी प्रवेश सिंह, सनी सिंह, अभिषेक सिंह, नरेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed