{"_id":"58fe584f4f1c1ba065c0cbde","slug":"sapiya-gave-a-week-s-ultimatum","type":"story","status":"publish","title_hn":" सपाइयों ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया
बरेली।
Updated Tue, 25 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
सपाइयों ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया
- फोटो : Sapiya gave a week's ultimatum
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत प्रकरण
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिला पंचायत प्रकरण में आईजी विजय प्रकाश से मुलाकात करके बैठक के दौरान तोड़फोड़ और महिलाओं से अभद्रता करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। सपाइयों ने चेतवानी दी है कि एक सप्ताह में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा। आईजी ने सपाईयों के सामने ही एसएसपी से बात करके मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने को कहा। एसएसपी ने एसपी सिटी को पूरे प्रकरण की जांच करने के आदेश जारी किए हैं।
सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह के साथ समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, वरिष्ठ सपा नेता अनिल शर्मा, यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव सूरज यादव, जिला पंचायत सदस्य अहमद जान, तेज प्रकाश, विनोद यादव, नगर निगम के पार्षद शमीम अहमद और योगेश यादव ने आईजी से मुलाकात की। सपा नेताओं ने कहा कि 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने जिला पंचायत की बैठक के दौरान तोड़फोड़ और मारपीट की। जिसका पूरा ब्यौरा अगले ही दिन समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था। जिला पंचायत की महिला सदस्यों ने थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि एक सप्ताह में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे। आईजी ने सपाइयों की शिकायत को गंभीरता से लेकर तुरंत एसएसपी से बात करके मामले की जांच कराने को कहा। एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने आईजी को बताया कि एसपी सिटी से पूरे मामले की जांच कराकर मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे। हालांकि पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव एसपी सिटी से जांच कराने को राजी नहीं थे। उनका कहना था कि एसपी सिटी पर जांच में आरोप लग सकते हैं, लेकिन आईजी ने सपा नेताओं को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।
सपा जिलाध्यक्ष आज भी नहीं आए
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव सोमवार को भी जिला पंचायत प्रकरण में आईजी से मिलने वाले सपा नेताओं के साथ नहीं थे। इसे लेकर सवाल भी उठते रहे। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि हमारे कार्यक्रम पहले से लगे हुए हैं। सोमवार को उन्हें सूचना भी नहीं दी गई है। हम महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद के साथ संजय नगर में चल रहे सदस्यता कार्यक्रम में थे।