फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sanvarega Amla station, Prime Minister laid the foundation stone

Bareilly News: संवरेगा आंवला स्टेशन, प्रधानमंत्री ने किया शिलान्यास

Tue, 27 Feb 2024 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 27 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sanvarega Amla station, Prime Minister laid the foundation stone
आंवला। 11 करोड़ रुपये से आंवला स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकास के लिए चुने गए स्टेशनों का शिलान्यास किया, इनमें आंवला भी शामिल हैं। यहां जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे के अधिकारियों ने जल्द काम पूरा होने का दावा किया है।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के तहत मुरादाबाद मंडल के आंवला स्टेशन को पुनर्विकास के लिए चुना गया है। यहां फुट ओवरब्रिज, स्वचालित सीढियां, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली सहित अन्य काम कराए जाने हैं। इनमें से ज्यादातर काम अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएंगे। स्टेशन आधुनिक होने के बाद यहां यात्री सुविधाएं बढ़ जाएंगी। यहां ठहरने वाली ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जा सकेगी।
विज्ञापन

सोमवार को वर्चुअल शिलान्यास को लेकर आंवला स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व आम लोग मौजूद रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सजीव प्रसारण देखा। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेेंद्र कश्यप ने कहा कि 10 साल पहले रेलवे का सफर दुश्वारियों से भरा होता था। अब परिस्थिति में बदलाव आ चुका है। भाजपा सरकार ने रेलवे के विकास के लिए बहुत काम किया है। नई रेलगाड़ियां चलाने के साथ रेलवे लाइनों का भी विस्तार किया है। अब सरकार स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में इजाफा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों रेलवे की ओर से कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, मित्रपाल, धीरज सक्सेना, संजीव सक्सेना, एसडीएम गोविंद मौर्य, रेलवे बोर्ड सदस्य सुनील श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य, उषा सतीजा, ज्योति खंडेलवाल, देवेंद्र सागर, रेलवे की ओर से एडीआरएम राकेश सिंह व डीईएन हरपाल सिंह, स्टेशन अधीक्षक नीरज कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed