फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Santosh is shaping the future of young gymnasts

Bareilly News: नन्हे जिम्नास्टों का भविष्य संवार रहे संतोष

Wed, 06 May 2026 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 06 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Santosh is shaping the future of young gymnasts
स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिम्नास्टिक कोच का पद रिक्त होने के कारण सेवानिवृत्त उप क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संतोष शर्मा यह दायित्व निभा रहे हैं। एक साल से वह नन्हे खिलाड़ियों को जिम्नास्टिक के गुर सिखा रहे हैं। इस निस्वार्थ प्रयास का मुख्य उद्देश्य खेल को जीवंत रखना और पांच से सात साल के बच्चों को इस कठिन खेल के लिए तैयार करना है, ताकि आगे चलकर वे जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन

स्टेडियम में तैनात जिम्नास्टिक कोच के तबादले के बाद प्रशिक्षण की व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई थी। खेल के प्रति अपने पुराने लगाव और बच्चों की लगन को देखते हुए संतोष शर्मा ने उम्र के इस पड़ाव पर भी मैदान पर उतरने का फैसला किया। उन्होंने विश्राम के बजाय स्टेडियम के ट्रैक और फ्लोर पर समय बिताना बेहतर समझा। वर्तमान में उनके मार्गदर्शन में 30 से अधिक पंजीकृत खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

संतोष शर्मा का मानना है कि जिम्नास्टिक जैसा खेल अनुशासन और निरंतर अभ्यास मांगता है। वह अपनी इस सेवा के जरिये शहर की प्रतिभाओं को सही मंच प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके इस जज्बे ने खेल प्रेमियों के बीच एक सकारात्मक संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed