फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sanskar and Vanshika became the best athletes

Bareilly News: बेस्ट एथलीट बने संस्कार व वंशिका

Mon, 18 Nov 2024 03:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Sanskar and Vanshika became the best athletes
बरेली। 16वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता के समापन पर रविवार को पीलीभीत रोड स्थित बीबीएल पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट का अवॉर्ड बालिका वर्ग में जल सदन की वंशिका जौहरी व बालक वर्ग में पृथ्वी सदन के संस्कार सक्सेना को दिया गया। इसके साथ ही अग्नि सदन ने प्रथम स्थान हासिल कर चल वैजयंती ट्रॉफी हासिल की।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में अग्नि सदन व बालिका वर्ग में पृथ्वी सदन विजेता रहा। सीनियर बालक वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता में पृथ्वी और बालिका वर्ग में जल सदन की टीम विजेता बनी। टेबल टेनिस में अग्नि, मिक्स्ड डबल्स बैडमिंटन में वायु व बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में जल सदन विजेता रहा।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रधानाचार्य डॉ. अल्पना जोशी, विनय शर्मा, आरके शर्मा, गुंजन पाराशरी, दीपांश गुप्ता, सर्वेश अग्रवाल, राघव अग्रवाल, माधव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed