फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sanjeev tops 100 meter race, Aditya is second

Bareilly News: 100 मीटर दौड़ में संजीव अव्वल, आदित्य दूसरे पायदान पर

Wed, 12 Feb 2025 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 12 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev tops 100 meter race, Aditya is second
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चल रहे 50वें स्थापना दिवस समारोह के तीसरे दिन मंगलवार को टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के बीच दौड़, शूटिंग, म्यूजिकल चेयर आदि मुकाबले हुए। 100 मीटर दौड़ (50 वर्ष से कम) में संजीव कुमार प्रथम, आदित्य द्वितीय, नरेंद्र पाल तृतीय रहे। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में राजमणि यादव प्रथम, डॉ. प्रभाकर कुशवाहा द्वितीय, सुकुमार जहां तृतीय रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग (50 वर्ष से कम) में अलंकृता शर्मा पहले, शकुन पटेल दूसरे व सेजल तीसरे स्थान पर रहीं। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में डॉ. अनीता त्यागी प्रथम, डॉ. इंद्रप्रीत कौर द्वितीय, चुन्नी देवी तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ (50 वर्ष से कम) में संजीव प्रथम, नरेंद्र द्वितीय व डॉ. अजय यादव तृतीय रहे। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में राजमणि यादव पहले, अनिरुद्ध दूसरे और डॉ. प्रभाकर कुशवाह तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ (50 वर्ष से कम) में नरेंद्र पाल प्रथम, डॉ. अजय यादव द्वितीय, राहुल तृतीय रहे।
विज्ञापन

शूटिंग पुरुष वर्ग में डॉ. रश्मि रंजन प्रथम, तपन वर्मा द्वितीय रहे। महिला वर्ग में दीप्ति सैनी प्रथम, डॉ. प्रतिभा सागर द्वितीय रहीं। म्यूजिकल चेयर में डॉ. छवि शर्मा प्रथम, अंजू द्वितीय व शुभ मंजरी मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। शिक्षक वर्ग से डॉ. अजीत सिंह व नॉन टीचिंग स्टाफ से आदित्य गावर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड दिया गया। इस दौरान कुलपति प्रो. केपी सिंह, संजीव कुमार, प्रो. एके सिंह, प्रो. संतोष अरोड़ा, प्रो. सुधीर वर्मा, प्रो. प्रेमपाल सिंह, प्रो. नलिनी श्रीवास्तव, डॉ. अजीत सिंह, प्रो. अनीता त्यागी, डॉ. नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed