फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sanjay eat feast of the first member

संजय की दावत खाकर सदस्य गए घूमने

Fri, 18 Dec 2015 01:47 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 18 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sanjay eat feast of the first member
बरेली। सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय दयाल ने लालबत्ती पाने के लिए दावत के बहाने पंचायत सदस्यों को बुलाकर  विरोधी खेेमे को अपनी ताकत का अहसास कराया। इस दावत में विधायक सियाराम सागर और उनके परिवार के अलावा विधायक शहजिल इस्लाम भी मौजूद नहीं रहे। ज्यादातर सपा नेताओं ने दावत में शिरकत कर दर्शाया कि वह हाईकमान के फैसले के साथ हैं। दावत में पंचायत सदस्यों की खातिरदारी के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। दावत में शामिल होने वाले जिला पंचायत सदस्यों को एक हफ्ते के टूर पर हिमाचल प्रदेश, हरिद्वार, वैष्णो देवी, शिमला के टूर पर भेज दिया गया है। अब ये सदस्य नामांकन होने के बाद ही लौटेंगे।
विज्ञापन

 पीलीभीत बाईपास स्थित गोल्डन फार्म में बृहस्पतिवार अपराह्न 12.30 से शाम चार बजे लोग आते जाते रहे। सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार, अनिल शर्मा, पूर्व विधायक महिपाल सिंह, दर्जा राज्य मंत्री साधना मिश्रा समेत तमाम नेता संजय को आशीर्वाद देते नजर आए। विधायक अताउर्रहमान शाम चार बजे पहुंचे। जिला पंचायत सदस्यों के खाने पीने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। स्वागत संजय दयाल खुद कर रहे थे। पंचायत सदस्यों को अलग से भोजन कराने के बहाने बुलाकर संजय के पक्ष में उनके वोट पक्के किए गए। भाजपा से पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हाल ही में घोषित प्रत्याशी के पति ने भी दावत खाई। दावत में 250 मेहमानों के खाने पीने का इंतजाम किया गया था लेकिन मेहमानों की संख्या दो गुनी से ज्यादा पहुंच गई। महिपाल सिंह के बेटे अमितराज को हराने वाले जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र प्रताप मुखर्जी और जिलाध्यक्ष के कभी खास समझे जाने वाले  शुभलेश यादव की मौजूदगी और प्रवक्ता हरीशंकर यादव की गैर मौजूदगी की चर्चा रही।
विज्ञापन




22 दिसंबर के बाद खोलेंगे पत्ते
विधायक सियाराम सागर के बेटे विशाल सागर ने कहा कि संजय दयाल की दावत में आने के लिए उनको कोई निमंत्रण नहीं मिला था। इसलिए वह दावत में नहीं आए। विशाल ने कहा कि हाईकमान से कुछ जिलों से जिला पंचायत के प्रत्याशी बदले गए हैं। उम्मीद है कि बरेली का टिकट भी बदला जाएगा। अन्यथा की स्थिति में वह समर्थकों से बात करके 22 दिसंबर के बाद अपने पत्ते खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘विधायक सियाराम सागर बाहर हैं। इसलिए वह दावत में नहीं आ पाए। उनके घर के वोट भी सपा प्रत्याशी को ही मिलेंगे। टिकट न मिलने पर दुख तो होता ही है। चुनाव तक सब ठीक हो जाएगा।’ वीरपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed