{"_id":"5a415e1c4f1c1bee6a8b5ea7","slug":"sanjay-community-hall-will-take-back-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम वापस लेगा संजय कम्युनिटी हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम वापस लेगा संजय कम्युनिटी हॉल
बरेली।
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संजय कम्युनिटी हॉल के दिन भी बदलेंगे। नगर निगम इसे बीडीए से अपने स्वामित्व में लेगा और पीपीपी मॉडल विकसित करेगा। इसको लेकर मेयर उमेश गौतम ने काम शुरू कर दिया है। दो लोगों ने इसके संचालन और विकसित करने के लिए प्रस्ताव भी दिया है।
बीते दिनों मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मेयर से कहा था कि शहर में नगर निगम का एक अच्छा कम्युनिटी हॉल होना चाहिए। इसके बाद ही मेयर ने इसे बीडीए से वापस लेने का फैसला लिया था। मेयर ने बताया कि संजय कम्युनिटी हाल को विकसित करने के लिए ले आउट प्लान कर लिया गया है। इसे दो मंजिला बनाया जाएगा। तालाब का भी सुंदरीकरण होगा और इसमें पार्किंग आदि की पूरी व्यवस्था होगी। नगर निगम इस पर पैसा खर्च करने के बजाय पीपीपी मॉडल पर तैयार कराएगा।
पार्किंग भी पीपीपी मॉडल पर
इसके अलावा मोती पार्क, अयूब खां चौराहा, शहामतगंज और एलन क्लब मार्केट में बनने वाली पार्किंग भी नगर निगम पीपीपी मॉडल पर ही विकसित कराएगा। इसके लिए भी कुछ लोगों के प्रस्ताव आए हैं।
विज्ञापन
चौकी चौराहे का होगा सुंदरीकरण
पीपीपी मॉडल के तहत ही चौकी चौराहे का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए एक संस्था से बात भी हुई है। जल्द ही सब कुछ फाइनल कर लिया जाएगा।
आज से लगेंगे डस्टबिन, जंक्शन से शुरुआत
स्वच्छता के लिए शहर में लगने वाले पांच हजार डस्टबिन में से दो सौ की खेप सोमवार को बरेली पहुंच गई है। मंगलवार से निर्माण विभाग इन्हें लगाने का काम शुरू कर देगा। इन्हें लगाने की शुरुआत जंक्शन से होगी और चौकी चौराहा, अयूब खां, कुतुबखाना होते हुए डेलापीर तक लगाए जाएंगे। सड़क पर लोगों को हर सौ मीटर पर एक डस्टबिन मिलेगा ताकि उन्हें कूड़ा खुले में न फेंकना पड़े।