फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sanitation workers surrounded the police station

Bareilly News: सफाईकर्मियों ने थाने का किया घेराव

Wed, 30 Oct 2024 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers surrounded the police station
नवाबगंज फोटो 5 कोतवाली का घेराव करते नगरपालिका सफाई कर्मी
नवाबगंज। धमकाने व गाली-गलौज करने के बाद गुस्साए नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया। सफाईकर्मियों ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि आश्वासन पर वे लौट गए।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी दीपक कुमार नगर पालिका परिषद में ट्रैक्टर चालक हैं। मंगलवार को वह पालिका परिषद के सफाई कर्मी अजय और सुमित कुमार के साथ कस्बे के मोहल्ला नीमगढ़ में सफाई कार्य करा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता मौके पर आकर धमकाने के साथ अभद्र टिप्पणी करने लगे। मामले में जब पालिकाकर्मियों ने विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन

इससे गुस्साए नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने थाने का घेराव कर दिया। सफाईकर्मियों ने कहा है कि यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नही हुई तो कस्बे का सफाई कार्य ठप कर दिया जाएग। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर उनसे कोई गलती हो गई है तो वह माफी मांग लेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष पति नीरेंद्र सिंह राठौर से बात हो गई है। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का आश्वासन दिया है।
- अनिल गुप्ता, नगर अध्यक्ष, हिंदू जागरण मंच
--
हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता और नगरपालिका सफाई कर्मियों के बीच हुए विवाद में दोनों लोगों के बीच समझौता करा दिया है। समझौतानामा लिखकर पुलिस को दे दिया गया है।

- प्रेमलता राठौर, नगर पालिकाध्यक्ष

--

दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और जाति सूचक शब्दों के प्रयोग करने का शिकायती पत्र पालिकाकर्मियों ने दिया था। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता लिखकर पुलिस को दे दिया है। -राजकुमार शर्मा, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed