{"_id":"60ede38e8ebc3ec20b218cf9","slug":"sanitary-pads-will-be-available-for-five-rupees-in-the-toilets-of-the-parks-bareilly-news-bly4529296116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्कों के शौचालयों में पांच रुपये में मिलेगा सेनेटरी पैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्कों के शौचालयों में पांच रुपये में मिलेगा सेनेटरी पैड
विज्ञापन
sanitary-pad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार से नारी निकेतन में मशीन लगाकर होगी शुरूआत
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम पार्कों के सार्वजनिक शौचालयों के बाहर सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। पांच रुपये का सिक्का डालकर महिलाएं यहां से सेनेटरी पैड ले सकती हैं। बृहस्पतिवार को नारी निकेतन में पहली मशीन लगाई जाएगी।
अब सार्वजनिक पार्कों के शौचालयों के बाहर ही महिलाओं को सेनेटरी पैड मिल जाएगा। महिलाओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने का काम शुरू करेगी। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि मशीनें लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वेंडिंग मशीन को कैसे इस्तेमाल कैसे करना है, इसकी जानकारी पास में ही चस्पा की जाएगी। मशीन में जैसे ही पांच रुपये का सिक्का डाला जाएगा, पैड मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि सेनेटरी पैड के निस्तारण के लिए भी एक अन्य मशीन भी लगाई जाएगी। यह पूरी तरह निशुल्क होगी और इकोफ्रेंडली भी होगी। इसे भी हर सार्वजनिक शौचालयों में लगाया जाएगा।