{"_id":"5e237fb58ebc3e4b25045b1c","slug":"sangh-chief-reaches-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, वर्जित क्षेत्र बना जीआरएम स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, वर्जित क्षेत्र बना जीआरएम स्कूल
Sun, 19 Jan 2020 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 19 Jan 2020 03:29 AM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तय समय से करीब एक घंटा पहले मुरादाबाद से बरेली पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को आगमन के कुछ ही देर बाद यहां जीआरएम स्कूल में संघ के गिने चुने पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की और इसके बाद विश्राम के लिए चले गए।
विज्ञापन
संघ प्रमुख के आने के बाद जीआरएम स्कूल को वर्जित क्षेत्र में तब्दील कर दिया गया। कई भाजपा नेता उन्हें दंडवत करने की फिराक में यहां पहुंचे लेकिन उन्हें गेट से ही लौटा दिया गया। रविवार को संघ प्रमुख रुहेलखंड विश्वविद्यालय में ‘भविष्य का भारत : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दृष्टिकोण’ विषय पर व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन
संघ प्रमुख को शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच बरेली पहुंचना था लेकिन वह साढ़े छह बजे ही जीआरएम स्कूल पहुंच गए। उनके आते ही जीआरएम स्कूल को गैर अनुमति प्राप्त लोगों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
स्वागत के संक्षिप्त कार्यक्रम के बाद वह यहां अपने लिए बनाए गए विशेष कक्ष में पहुंचे जहां गरम पानी पीने के कुछ देर बाद हल्का भोजन किया और फिर विश्राम के लिए चले गए। इस बीच जीआरएम स्कूल में संघ की शाखा आयोजित की गई जिसके बाद बृज प्रांत के चार सौ से ज्यादा अभिभावक स्तर के स्वयंसेवकों की बैठक भी हुई।
इन अभिभावकों की रविवार सुबह साढ़े आठ बजे व्याख्यान से पहले संघ प्रमुख के साथ बैठक है। इस बैठक में संघ के प्रचारक भी भाग लेंगे। बैठक में उन्हें संघ की रीति-नीति के बारे में जानकारी देने के साथ यह भी बताया जाएगा कि उन्हें भविष्य में स्वयंसेवकों को किस प्रकार तैयार करना है।
संघ सूत्रों के मुताबिक संघ प्रमुख सुबह करीब चार बजे जगने के बाद व्यायाम और स्नान-ध्यान जैसी दिनचर्या से निवृत्त होने और अभिभावकों बैठक करने के बाद कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रचारकों से अलग अलग समूहों में भी मुलाकात कर सकते हैं।
संघ के केंद्रीय अधिकारी अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुरेश, संस्कार भारती के बाबा योगेंद्र भी यहां पहुंचे हैं। सुबह 10:45 बजे संघ प्रमुख का व्याख्यान देने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मंच पर पहुंचने का कार्यक्रम है।