{"_id":"5fe633cf8ebc3e3fbd5a7fd3","slug":"sampling-of-three-more-people-returned-from-abroad-bareilly-news-bly4314416165","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से लौटे तीन और लोगों की हुई सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से लौटे तीन और लोगों की हुई सैंपलिंग
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच को भेजे गए 15 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार, चिंता में कर्मचारी
विज्ञापन
बरेली। विदेश से लौटने के बाद लापता हुए तीन लोगों को तलाशकर शुक्रवार को उनके सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई भेज दिए गए। वहीं, दिसंबर में विदेश से लौटे 23 लोगों में जिन 15 के सैंपल गुरुवार को जांच के लिए भेजे गए थे, शुक्रवार को उनकी जांच नहीं हो सकी। अफसरों का कहना है कि शनिवार दोपहर तक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। इन लोगों में से तीन में कोरोना के गंभीर लक्षण हैं। इसके चलते सैंपलिंग करने वाले एलटी समेत कोविड चिकित्सालय का स्टाफ भी चिंता में है।
एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को करीब ढाई हजार से ज्यादा सैंपल की जांच में 24 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इसमें बीडीए कॉलोनी, बदायूं रोड, नरियावल, आशीष रॉयल पार्क, पीलीभीत बाईपास, निजी अस्पताल, बन्नूवाल नगर, प्रेम नगर, कमला मैन्सन, महानगर, जगदीश नगर, अशोक नगर, त्रिवेणी नगर, गांधी नगर, इज्जतनगर, पवन विहार, ग्रीन पार्क, रामपुर गार्डन आदि इलाकों में संक्रमित मिले हैं। वहीं, शुक्रवार को जाट रेजीमेंट सेंटर के भी करीब दर्जन भर जवान कोरोना की जांच कराने पहुंचे थे। फ्लू कॉर्नर पर उनकी एंटीजन जांच की गई। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी वापस लौट गए। एसीएमओ डॉ. अशोक के मुताबिक विदेश से आने वालों के सैंपल की जांच प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा गया था। किन्हीं कारणों के चलते शुक्रवार को जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आज तैयारियों की नब्ज परखेंगे अपर मुख्य सचिव
कोरोना वैक्सीनेशन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण की रोकथाम को लेकर चल रही कवायदों की आज शासन स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी। तीन घंटे चलने वाली इस ऑनलाइन बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की जानकारी लेंगे। साथ ही, वैक्सीनेशन के टास्क फोर्स को दी जानकारी पर सवाल जवाब किए जाएंगे। इसके लिए सीएमओ ने बीते दिनों जिला और ब्लॉक स्तर पर हुए प्रशिक्षण के प्रत्येक तरीके को अच्छे से तैयार रखने का सुझाव दिया है।े े
विज्ञापन