{"_id":"63c46e53a22f19441a501bf9","slug":"sampling-of-13-thousand-people-daily-for-corona-prevention-bareilly-news-bly5102291121-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: मंडल में कोरोना रोकथाम के लिए प्रतिदिन 13 हजार लोगों की सैंपलिंग, कमिश्नर ने दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: मंडल में कोरोना रोकथाम के लिए प्रतिदिन 13 हजार लोगों की सैंपलिंग, कमिश्नर ने दिए दिशा-निर्देश
Mon, 16 Jan 2023 09:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 09:00 AM IST
सार
कमिश्नर ने अपर निदेशक चिकित्सा डॉ. एके चौधरी को मोबाइल टेस्टिंग टीमें और सैंपलिंग सेंटर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अभी तक चारों जिलों में 91 सैंपलिंग सेंटर और 49 मोबाइल टेस्टिंग टीमें संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
कमिश्नर ने की समीक्षा बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की संभावित चौथी लहर से निपटने के लिए बरेली मंडल के जिलों की तैयारियों के संबंध में कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने रविवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रत्येक जिले के लिए शासन की ओर से निर्धारित सैंपलिंग के लक्ष्य को पूरा करने के लिए टीम को सक्रिय करने, बाजार और आयोजनों के दौरान लोगों की कोविड जांच करने और स्वास्थ्य केंद्र पर संदिग्ध मरीजों की भी जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
कमिश्नर ने अपर निदेशक चिकित्सा डॉ. एके चौधरी को मोबाइल टेस्टिंग टीमें और सैंपलिंग सेंटर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अभी तक चारों जिलों में 91 सैंपलिंग सेंटर और 49 मोबाइल टेस्टिंग टीमें संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग कर रही हैं। शासन ने 13740 लोगों की प्रतिदिन जांच का लक्ष्य बरेली मंडल को दिया है। इसमें अभी 5336 लोगों की ही जांच हो रही है। कमिश्नर ने चारों जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कोरोना की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बरेली में पांच हजार, बदायूं में 33 सौ, शाहजहांपुर में 26 सौ और पीलीभीत में 28 सौ लोगों की प्रतिदिन जांच का लक्ष्य है।

कहां, कितना हुआ टीकाकरण
कमिश्नर ने बताया कि बरेली में अब तक 10.86 लाख, बदायूं में 7.4 लाख, शाहजहांपुर में 7.45 लाख और पीलीभीत में 5.28 लाख लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज लग चुकी है। 15 दिनों में 30248 लोगों की एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। हालांकि, कोई संक्रमित नहीं मिला है। चारों जिलों में 3449 हॉस्पिटल बेड और आईसीयू सेंटर बनाए गए हैं। मॉकड्रिल में व्यवस्थाएं बेहतर मिली थीं।
विज्ञापन