{"_id":"66aebe1eb2661fe8c80faf15","slug":"samples-of-seven-medicines-taken-from-bharat-medical-store-bareilly-news-c-4-1-bly1039-452584-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भारत मेडिकल स्टोर से सात दवाओं के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भारत मेडिकल स्टोर से सात दवाओं के नमूने लिए
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक की टीम ने मारा छापा, कई संचालक दुकानें बंद कर भागे
मीरगंज/शीशगढ़। औषधि निरीक्षक की टीम ने शनिवार को शीशगढ़ के मेडिकल स्टोरों पर छापेमार कार्रवाई की। कस्बे के भारत मेडिकल से सात जीवनरक्षक संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर लखनऊ प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा है। बिना बिल की दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
औषधि निरीक्षक अनामिका अंकुर जैन, राजेश कुमार की टीम ने शनिवार दोपहर कस्बे में भारत मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां करीब तीन घंटे तक चली छापामार कार्रवाई में पूरी दुकान को खंगाला गया। औषधि निरीक्षक ने अपनी छापेमार कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट बनाकर आयुक्त औषधि निरीक्षक को प्रेषित की है। छापेमारी की भनक लगते ही कुछ मेडिकल संचालक अपने मेडिकल स्टोर बंद करके भाग गए।
औषधि निरीक्षक बरेली राजेश कुमार ने बताया कि बिना लाइसेंस के चल रही दवा की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई जारी रहेगी। मानक से घटिया दवाओं की बिक्री करने बालों को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद