फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Samples of food items taken in many trains including Rajdhani Express

Bareilly News: राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए

Wed, 27 Sep 2023 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 27 Sep 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Samples of food items taken in many trains including Rajdhani Express
बरेली। रेलवे की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के 10 वें दिन मंगलवार को स्वच्छ आहार दिवस पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर अभियान चलाया। बरेली से होकर गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की पेंट्रीकार के साथ स्टेशनों से भी खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए। ऑन व्हील लैब के जरिये मौके पर ही गुणवत्ता जांची गई।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा राजवंश श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने खाने-पीने के सामान के साथ मसालों में हल्दी, मिर्च, धनिया के सैंपल लिए। सैंपल की गुणवत्ता ऑन व्हील लैब के जरिये मौके पर ही जांची गई। ट्रेनों की पेंट्रीकार और रेलवे स्टेशनों पर वेंडर्स के लाइसेंस की भी जांच हुई। जंक्शन पर अभियान चलाकर स्वच्छ नीर के तहत पीने के पानी के सैंपल भी लिए गए। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सलाउद्दीन अंसारी की टीम ने गंदगी मिलने पर छह स्टॉल संचालकाें पर 1200 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन


मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अमर सिंह मीना ने रेल कॉलोनी में समोसा और कोल्ड ड्रिंक के अलावा पीने के पानी के सैंपल लिए हैं। जंक्शन की रेल कॉलोनी से कई बार दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री की शिकायत मिल चुकी थी। इस दौरान रेल कॉलोनी में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। यह सैंपल जांच के लिए रेलवे की केंद्रीय प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे।रेलवे ने मनाया स्वच्छ जल दिवस, पानी के सैंपल लिए
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-



रेलवे ने मनाया स्वच्छ जल दिवस, पानी के सैंपल लिए

बरेली। रेलवे की ओर से मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के 10 वें दिन मंगलवार को स्वच्छ जल दिवस मनाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर अभियान चलाकर पीने के पानी के सैंपल लिए गए। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित गुप्ता के निर्देशन में बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, बदायूं समेत सभी स्टेशनों पर यात्रियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया। जंक्शन पर भीपानी की टंकियों को साफ किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed