फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Samples for 11 suspected patients after screening

स्क्रीनिंग के बाद 11 संदिग्ध मरीजों के लिए गए सैंपल

Thu, 02 Apr 2020 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Samples for 11 suspected patients after screening
कोरोना - फोटो : self

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में गुरुवार को पहुंचे 150 लोग जांच को पहुंचे

विज्ञापन
बरेली। कोरोना वायरस के छह पॉजीटिव मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और सतर्क हो गया है। गुरुवार को देश के अन्य जिलों और राज्यों से वापस आए और विदेश से लौटे करीब 11 लोगों के देर रात सैंपल लेकर जांच के लिए केजीएमयू भेज दिए गए। शनिवार देर रात तक इनकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार तक करीब 11 ऐसे लोगों ने फोन किया है, जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं या विदेशों से लौटे हैं। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे पांच और शाम को छह संदिग्ध मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। सैंपल लेने वाले युवकों के अनुरोध पर अफसरों ने उनकी पहचान और केस हिस्ट्री नहीं की है। बताते हैं कि इसमें से तीन लोग अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचे और बाकी को एंबुलेंस के जरिए लाया गया। सभी को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। एक युवती का सैंपल लेने के बाद उसे घर में ही क्वारंटीन किया गया है। वहीं, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 150 लोग पहुंचे। कुछ को काउंसलिंग के बाद भेज दिया गया तो कुछ को होम क्वारंटीन की सलाह दी गई। कई लोग सामान्य बुखार से पीड़ित थे, उन्हें दवाएं दी गईं। गुरुवार को अस्पताल में पिछले तीन दिनों की अपेक्षा करीब पांच गुना कम भीड़ रही। इसके चलते सुबह 11 बजे ही ओपीडी सूनी हो गई।
विज्ञापन

सीजफायर में काम करने वाला युवक लापता

नोएडा से वापस आए सुभाषनगर के रहने वाले युवक में कोरोना संक्रमण होने के बाद अब सीजफायर कंपनी में काम करने वालों की तलाश स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक संजयनगर में रहने वाले सुभाषनगर के कोरोना संक्रमित युवक के साथी को बुधवार की देर रात आईवीआरआई गेस्ट हाउस में परिवार समेत क्वारंटीन कर दिया गया है। संबंधित युवक के मुताबिक, किला निवासी एक युवक भी सीजफायर कंपनी में काम करता था। हालांकि उसका पता मालूम नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब वीटीएम भरपूर, सभीसंदिग्ध मरीजों का होगा सैंपल

स्वास्थ्य विभाग के पास वीटीएम यानी वायरल ट्रासंमिशन मीडियम किट बेहद कम होने की वजह से बेहद गंभीर मामला होने पर ही सैंपल लिए जा रहे थे। पिछले दिनों कम सैंपल लिए जाने का आरोप भी स्वास्थ्य विभाग पर लगा था। ऐसे में अफसरों ने दिल्ली से लखनऊ और लखनऊ से बरेली पहुंचने वाले वीटीएम को सीधे दिल्ली से लिए जाने की मांग की थी। इसकी मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को 2250 वीटीएम किट मंगाई गई थी, जो गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच चुकी हैं। आईडीएसपी प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास ने बताया कि वीटीएम किट की भरपूर उपलब्धता के चलते अब सैपल लेने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। जो भी मरीज संदिग्ध मिलेंगे उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।

संक्रमित युवक के साथी को किया क्वारंटीन, चार सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव

बरेली। करीब दो दिन पहले शहर समेत देहात क्षेत्र के कोरोना के संदिग्ध लक्षण को देखते हुए लिए गए चार सैंपल की रिपोर्ट बुधवार की देर रात आ गई। रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। दूसरी ओर, आईडीएसपी टीम ने आईवीआरआई गेस्ट हाउस में सुभाषनगर के कोरोना संक्रमित युवक के एक साथी और उसके परिजन को देर रात क्वारंटीन किया गया है। आईडीएसपी सेल का मानना है कि सीजफायर कंपनी में कार्यरत युवक की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आ सकती है। सुभाषनगर में स्क्रीनिंग के दौरान लिए गए दो सैंपल में एक पुलिसकर्मी का सैंपल भी लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed