Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sample testing started with auto analyzer machine after ten months

Bareilly News: दस माह बाद ऑटो एनालाइजर मशीन से शुरू हुई सैंपल की जांच

Sun, 30 Nov 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Sample testing started with auto analyzer machine after ten months
बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल में दस माह से धूल फांक रही ऑटो एनालाइजर बायोकेमिस्ट्री मशीन का संचालन शनिवार से शुरू हो गया। पहले दिन फर्म की टेक्नीकल टीम ने कुछेक सैंपल की जांच कर लैब टेक्नीशियन काे मशीन संचालन के लिए प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए इसी वर्ष जनवरी में तीन सौ बेड अस्पताल की पैथोलॉजी में ऑटो एनालाइजर बायोकेमिस्ट्री मशीन शासन ने भेजी थी। हालांकि, इंस्टालेशन न होने से करीब तीन माह तक मशीन डिब्बे में ही बंद रही। अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया ताे मशीन डिब्बे के बाहर निकाली गई, लेकिन जांच शुरू नहीं हो सकी। यह मुद्दा उठा तो फर्म संचालक को कॉल कर टीम भेजने के लिए कहा। कार्रवाई की हिदायत बेअसर रही। बीते दिनों मामला सुर्खियां बना तो फर्म को नोटिस भेजी गई। तब हलचल हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीम बरेली पहुंची और मशीन इंस्टाल की। लैब टेक्नीशियन को सैंपल लगाने, जांच रिपोर्ट बनाने, ऑनलाइन फीडिंग का तरीका सिखाया। शनिवार से जांच शुरू हुई। प्रभारी सीएमएस डॉ. इंतजार हुसैन के मुताबिक मशीन से केएफटी, एलएफटी, बायोकेमिस्ट्री, रक्त संबंधी जांच के एक ही बार में 90 सैंपल लगेंगे। घंटेभर में रिपोर्ट मिलेगी। बताया कि सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं ताकि मरीज परेशान न हों। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed