Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sample of saliva of young man returned from Dubai

दुबई से लौटे युवक के लार का लिया नमूना

Thu, 19 Mar 2020 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
Sample of saliva of young man returned from Dubai
मनोवैज्ञानिक की राय - फोटो : Amar Ujala

मेक्सिको और स्विटजरलैंड से लौटै दो युवक पहुंचे जिला अस्पताल
विज्ञापन

कोरोना सरीखे लक्षण दिखने पर पैथोलॉजी में दशहत का माहौल, मरीजों में हो रही नोकझोंक

बरेली। कोरोना को आपदा घोषित किए जाने के बाद देश में अलर्ट जारी है। स्वास्थ्य विभाग विदेशों से लौटे प्रत्येक यात्री की स्क्रीनिंग में जुटा हुआ है। बुधवार को जिला अस्पताल में दुबई से लौटे एक युवक में कोरोना के लक्षण मिलने पर विभाग सतर्क हो गया है। उनकी लार का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, मेक्सिको और स्विटजरलैंड के दो युवकों की भी निगरानी की जा रही है। देर शाम सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग ने भी जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया और जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक, बरेली की एक कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवक पिछले दिनों दुबई घूमने गया था, जो अब लौटा है। उसे बुखार, जुकाम और नजला की शिकायत थी। ऐसे में बुधवार की सुबह वह जिला अस्पताल पहुंचा तो उसमें कोरोना के संदिग्ध लक्षण मिलने पर तत्काल उसका सैंपल लेकर उसे अंडर आर्ब्जवेशन रखा गया। वहीं देर शाम इज्जतनगर के परतापुर का युवक पिछले दिनों मेक्सिको गया था, जो पिछले हफ्ते ही लौटा है। इसके अलावा आंवला का एक युवक स्विटजरलैंड घूमने गया था। बुधवार को वह जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन उनमें कोरोना संबंधित लक्षण नहीं मिलने पर उनके नाम, पता आदि नोट कर उन्हें वापस भेज दिया गया। आईडीएसपी प्रभारी मीसम अब्बास के मुताबिक, जांच के बाद संबधित रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, भर्ती युवका को जरूरी दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में जिला संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष बना

कोरोना वायरस की दशहत से जिला अस्पताल में उमड़ रही भीड़ के बाबत जिला संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष का निर्माण किया गया है। इस कक्ष में कोरोना से बचाव की जानकारियां दी जाएंगी। अगर कोई खुद को कोरोना का संदिग्ध मान रहा है, तो उसे टेस्ट कराना चाहिए या नहीं आदि जानकारियां हेल्पलाइन नंबर 0581-2553311 के जरिए इस यूनिट से दी जाएंगी। डॉ. मीसम अब्बास ने बताया कि कक्ष में सिर्फ बचाव की जानकारियां दी जाएंगी। यहां पर किसी का टेस्ट या चिकित्सकीय परामर्श नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी में खड़े होने की जगह नहीं, दूरी कैसे बनाएं
कोरोना की दहशत के चलते जिला अस्पताल में आम दिनों की अपेक्षा दोगुने से ज्यादा बुखार, जुकाम, नजला, सिरदर्द आदि से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं, जिसके चलते ओपीडी में तिल रखने तक की जगह नहीं बच रही। भीड़ के बाबत जगह उपलब्ध कराने के बजाय अफसरों ने पहुंच रहे मरीजों को उचित दूरी बनाते हुए लाइन में खड़ा करने के निर्देश देते हुए पूरे परिसर में पोस्टर चस्पा किए गए हैं। बता दें कि पिछले दिनों क्वालिटी मैनेजमेंट के लिए पहुंची टीम ने भी ओपीडी में मरीजों के बाबत व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे, जो कागजों तक ही सीमित हैं।

पैथोलॉजी में कोरोना की जांच कराने को लेकर हुआ हंगामा

कोरोना की दहशत के चलते पैथोलॉजी में बुधवार को करीब तीन गुना लोग जांच कराने पहुंचे। भीड़ के चलते मौजूद स्टाफ ने लोगों को क्रमवार आने को कहा तो लोग भड़क गए। स्टाफ के साथ जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद पैथोलॉजी के प्रभारी ने लोगों से हाथ जोड़कर एक-एक कर जांच कराने का सुझाव दिया। मगर लोग धक्का मुक्की पर उतर आए। इसे लेकर पैथोलॉजी के बाहर लोगों में जमकर नोकझोंक भी हुई। प्रभारी के मुताबिक, कोरोना फ्लू की तरह ही होता है, मगर कोरोना का सैंपल उन्हीं का लिया जाता है जो बीते 14 दिनों में विदेश में रहे हों और अब उनमें अचानक बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा चीन से लौटे व्यक्तिओं में अगर 28 दिनों तक खांसी, जुकाम आदि के लक्षण हों, तभी उनका सैंपल लिया जा सकता है। यह निर्देश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की ओर से जारी किए गए हैं। सीएमएस ने इनके अतिरिक्त लोगों को सामान्य जांच कराने को कहा है।

कॉपियां जांचने नहीं पहुंचे 30 फीसदी शिक्षक, मूल्यांकन टला

यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद 16 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। मगर कोरोना की दहशत के चलते करीब 30 फीसदी परीक्षक उत्तर पुस्तिकाएं जांचने ही नहीं पहुंचे। वहीं जो पहुंचे भी वह भी केंद्र पर अव्यवस्था और कोरोना के बचाव के बाबत जारी गाइड लाइन नहीं दिखाने पर शिकायत और हंगामे पर आमादा हो रहे थे। लखनऊ से शुरू हुए मूल्यांकन के विरोध के बाद प्रदेश के अन्य जिलों से भी सुगबुगाहट मिलने पर शासन ने मूल्यांकन कार्य दो अप्रैल तक टालने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को प्रभारी डीआईओएस मनभरन राम राजभर ने बरेली में पांच मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक को मूल्यांकन स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की सघन सुरक्षा किए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोई अराजकता या लापरवाही पर उपनियंत्रक जिम्मेदार होंगे।

सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलोें की गृह परीक्षा पर भी रोक

डीआईओएस ने कोरोना वायरस के बाबत शासन सेे जारी अलर्ट के तहत बुधवार को शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय (सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा, संस्कृत बोर्ड) में संचालित कक्षाएं और गृह परीक्षाओं को दो अप्रैल तक तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए हैं। साथ ही इस दौरान अगर किसी स्कूल में यह गतिविधियां होती मिलीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। दूसरी ओर बीएसए विनय कुमार ने दो अप्रैल तक कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल दो अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। बीईओ को अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों के खुलने की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीणों को स्वच्छताग्राही देंगे कोरोना से बचाव की जानकारी

जिला पंचायत राज विभाग को स्वच्छ भारत मिशन के नोडल प्रभारी केएस अवस्थी ने ग्रामीणों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि स्वच्छाग्रहियों और निगरानी समिति के जरिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्हें कोरोना क्या है, इसके प्रभाव, लक्षण और बचाव के बाबत जानकारी देने समेत प्रत्येक गांव में जगह-जगह पोस्टर, पंफलेट, हैंडबिल्स आदि के जरिए कोरोना के बाबत प्रचार प्रसार करने को कहा है। बुधवार को एडीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने सभी बीडीओ को संबंधित निर्देश अग्रसारित कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed