फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Samman Nidhi amount of 1.59 lakh farmers was stopped

Bareilly News: 1.59 लाख किसानों की सम्मान निधि की धनराशि रोकी गई

Thu, 22 May 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi amount of 1.59 lakh farmers was stopped
बरेली। फार्मर रजिस्ट्री के मामले में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। एक तो किसानों का डेटा बेमेल है। दूसरे ओर पोर्टल पर 150 से अधिक गांव का विवरण दिख नहीं रहा है। इस तरह से जिले के 400 गांवों की फार्मर रजिस्ट्री त्रुटियों में उलझ गई हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा करीब 1.59 लाख किसानों के डाटा में कोई त्रुटि नहीं है, फिर भी उन लोगों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। अब इनकी सम्मान निधि की 20वीं किस्त रोक ली गई है।
विज्ञापन

खबर है कि केंद्र सरकार के एग्री स्ट्रैक पोर्टल पर जिले के 400 गांवों की कृषि भूमि के विवरण में खामियां हैं। 79 गांवों के गाटे पोर्टल में नहीं हैं। 36 गांवों का नाम पोर्टल पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये समस्याएं फरीदपुर तहसील में सर्वाधिक हैं। पोर्टल पर फरीदपुर में 12 गांव, आंवला में दो और मीरगंज में एक, कुल 15 गांव अन्य तहसील क्षेत्र से जुड़े हैं।
इन किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि की राशि : उप कृषि निदेशक अभिनंदन सिंह ने इन बातों की पुष्टि की है। हालांकि उनका कहना है कि जिन किसानों के डेटा में पोर्टल पर त्रुटियां हैं, उनकी संख्या 1.10 लाख है। इनकी सम्मान निधि नहीं रुकेगी।

फार्मर रजिस्ट्री में आ रहीं ये समस्याएं : 152 गांव की जमीनों के गाटे पोर्टल पर शो नहीं हो रहे, 96 गांव चकबंदी प्रक्रिया में हैं, 15 गांव तहसील में नहीं हैं, 36 गांव पोर्टल से ही गायब हैं, 20 गांवों के नाम में पोर्टल पर दोहराव हैं, 9 गांव पूरी तरह से आवासीय हैं। इसी तरह 69 गांव का एलजी कोड बदला है, 02 गांव नगर पंचायत में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed