{"_id":"68af6fee4a9d3eb8e900e877","slug":"same-land-sold-to-two-people-by-preparing-fake-documents-report-filed-against-15-people-bareilly-news-c-4-vns1074-712970-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जाली दस्तावेज तैयार कर दो लोगों को बेची एक ही जमीन, 15 लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जाली दस्तावेज तैयार कर दो लोगों को बेची एक ही जमीन, 15 लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। कूटरचना कर जाली दस्तावेजों के सहारे एक ही जमीन का दो लोगों के नाम बैनामा कर दिया गया। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर सीबीगंज थाना पुलिस ने 13 नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
सीबीगंज थाने के सहसिया हुसैनपुर निवासी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गांव सराय तल्फी में दौली रघुवर दयाल निवासी सुरजा देवी, देवीराम, रामबेटी के नाम जमीन थी। मुख्त्यारेआम राजवीर सिंह ने दिसंबर 2008 में अपने हिस्से का बैनामा उनकी मां विमला देवी के नाम कर दिया था। इसके बाद हेराफेरी, कूटरचना कर और जाली दस्तावेज बनाकर देवीराम ने एक चौथाई भाग का मढ़ीनाथ निवासी धर्मेंद्र के नाम बैनामा कर दिया।
सुरजा देवी ने एक चौथाई जमीन अपने पुत्रों हरस्वरूप, कुंवरपाल, कृष्णपाल, लालता प्रसाद, प्रेमपाल, महेंद्र व धर्मेंद्र के नाम विक्रय कर दी। आरोप है कि अब उक्त लोग जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। उसको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। षडयंत्र में दो अन्य लोग भी शामिल हैं। संवाद