फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sambhal prisoner dies in Central Jail, wife makes allegations

Bareilly News: संभल के कैदी की सेंट्रल जेल में मौत, पत्नी ने लगाए आरोप

Tue, 25 Feb 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Sambhal prisoner dies in Central Jail, wife makes allegations
बरेली। संभल जिले के थाना धनारी के गांव रूरादीप निवासी कैदी राजू यादव (30) की बरेली सेंट्रल जेल के अस्पताल में मौत हो गई। उसकी पत्नी प्रीति ने जेल अधिकारियों पर इलाज में लापरवाही और साजिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रीति ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी शादी हुई थी। शादी के तीन महीने बाद मुबारकपुर गांव निवासी लोगों ने उनके पति को अपहरण और हत्या के मुकदमे में फंसा दिया। तभी से राजू बरेली सेंट्रल जेल में 10 साल की सजा काट रहा था। जेल में उसकी किडनी खराब हो गई थी। रविवार देर रात जेल अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया। घटना की जानकारी मिलने पर प्रीति ने कहा कि उनके पति की आठ मार्च को रिहाई होने वाली थी, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनकी मृत्यु हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed