फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Samajwadi party workers Protest against Home Minister Amit Shah statement in Bareilly

UP: गृहमंत्री अमित शाह के बयान का विरोध, बरेली मंडल में सपा का जोरदार प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

Sat, 21 Dec 2024 06:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Dec 2024 06:07 PM IST
सार

बरेली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंकने समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता चौकी चौराहा पहुंचे। वहां सछास कार्यकर्ता नारेबाजी कर पुतला फूंकने पर अड़े तो पुलिस ने पुतला छीन लिया। पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी सपा ने प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Samajwadi party workers Protest against Home Minister Amit Shah statement in Bareilly
बरेली में सपा कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में प्रदर्शन जारी है। बरेली समेत मंडल के चारों जिलों में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बरेली में अमित शाह का पुतला फूंकने के लिए सपा के छात्र संगठन समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता चौकी चौराहा पहुंचे। वहां सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और छात्रों से ज्ञापन देकर जाने को कहा।

विज्ञापन


सछास कार्यकर्ता नारेबाजी कर पुतला फूंकने पर अड़े तो पुलिस ने पुतला छीन लिया। सीओ ने कुछ पदाधिकारियों को पकड़कर गाड़ी में बैठाया और पुलिस लाइन भेज दिया। बाकी को बलपूर्वक खदेड़ दिया गया। सपा के दूसरे संगठनों ने भी अलग-अलग जगह विरोध प्रदर्शन किया। सपा के प्रदर्शन के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहा। 

विज्ञापन

Samajwadi party workers Protest against Home Minister Amit Shah statement in Bareilly
पीलीभीत में प्रदर्शन करते सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में कई सपाई हिरासत में 
पीलीभीत में गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नकटादाना चौराहे के पास विरोध प्रदर्शन किया। गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट जाने का प्रयास किया।

कलेक्ट्रेट जा रहे सपाईयों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। न मानने पर पुलिस ने कई पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उठाकर गाड़ी में डाला। सपाइयों को पुलिस लाइन ले जाया गया। 

अमित शाह को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग 
शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता खिरनीबाग चौराहा पर एकत्र हुए। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट परिसर में दाखिल हुए। वहां नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम न्यायिक अभिषेक प्रताप सिंह को सौंपा। इसमें गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी का विरोध किया। 

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि गृहमंत्री अमित शाह बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगें। अमित शाह को मंत्रिमंडल से अतिशीघ्र हटाया जाए। ज्ञापन देने वालों में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, सैय्यद रिजवान, अनवर उल्ला खां, परवेज अंसारी, विजय सिंह, रामसूरत सिंह यादव, अवधेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed