फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Samajwadi party nominates Baheri MLA Ataur Rahman as state general secretary

सपा में बढ़ा अताउर रहमान का कद: बहेड़ी विधायक को बनाया प्रदेश महासचिव, बरेली मंडल के ये नेता बने सचिव

Mon, 14 Aug 2023 08:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Aug 2023 08:29 AM IST
सार

बहेड़ी से सपा विधायक अताउर रहमान का पार्टी में कद बढ़ गया है। सपा ने उन्हें प्रदेश महासचिव बनाया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश से पहली बार किसी सपा नेता को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिली है। 

विज्ञापन
Samajwadi party nominates Baheri MLA Ataur Rahman as state general secretary
सपा विधायक अताउर रहमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने रविवार को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। बरेली के बहेड़ी से विधायक पूर्व मंत्री अताउर रहमान को प्रदेश महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई है। जिले के सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी।

विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली बार सपा में किसी को महासचिव के पद पर जिम्मेदारी दी गई है। बरेली मंडल में उन्हें यह जिम्मेदारी देकर पार्टी के मुस्लिम नेताओं के बीच सपा ने सियासी संदेश भी साफ कर दिया है। मंडल में पीलीभीत से मंत्री रहे हाजी रियाज के बाद अताउर रहमान के खाते में बड़ा पद आया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: जोगी नवादा-चक महमूद में कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं, दोनों इलाकों में सुरक्षा बढ़ी; फोर्स तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अताउर रहमान संगठन में 2009 में प्रदेश सचिव बने और फिर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। 2010 में राष्ट्रीय सचिव के पद पर रहे। इस दौरान पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी सौंपी। मौजूदा समय में बहेड़ी से विधायक अताउर रहमान 2002 और 2012 में भी इसी सीट से विधायक रह चुके हैं।

विजय और कुलवंत को बनाया गया सचिव 

प्रदेश कार्यकारिणी में महासचिव बरेली से अताउर रहमान के अलावा अयोध्या से जय शंकर पांडेय और अंबेडकरनगर से अनीसर्रुहमान को बनाया गया है। बरेली मंडल में शाहजहांपुर से विजय सिंह को और पीलीभीत से कुलवंत सिंह को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। 

इसी तरह बदायूं के राजेंद्र गुरु को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी से सचिव के पद पर पूर्व विधायक डॉ. आरए उस्मानी और रामलखन पटवा को बनाया गया। शशांक यादव को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें- एक सप्ताह से विवाहिता लापता: पति पर गायब करने का आरोप, CCTV फुटेज में दिखा कुछ ऐसा; टेंशन में घरवाले

कार्यकारिणी घोषित होने के बाद सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन सिंह, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, प्रोफेसर जाहिद खान, कदीर अहमद, अगम मौर्य, शिव प्रताप यादव, गौरव जायसवाल, ह्देश यादव, अहमद खान, मुकेश यादव, करन सिंह समेत अन्य नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed