{"_id":"624e9ab2180bda7b572fab5f","slug":"samajwadi-party-mla-shazil-islam-petrol-pump-destructed-with-bulldozer-by-bda","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर: शहजिल इस्लाम ने सीएम योगी के खिलाफ दिया था विवादित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर: शहजिल इस्लाम ने सीएम योगी के खिलाफ दिया था विवादित बयान
Thu, 07 Apr 2022 01:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:33 PM IST
सार
पेट्रोल पंप मालिक ने कार्रवाई होने के बाद मानचित्र उपलब्ध कराने के लिए पंद्रह दिन का समय मांगा है। बीडीए ने कार्रवाई रोक दी है।
विज्ञापन
शहजिल इस्लाम का पेट्रोल तोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को परसाखेड़ा में सपा के भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। बीडीए के मुताबिक पेट्रोल पंप का मानचित्र पास नहीं है। नोटिस देकर मानचित्र मांगा गया था। लेकिन अब तक कागज उपलब्ध न होने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप मालिक ने कार्रवाई होने के बाद मानचित्र उपलब्ध कराने के लिए पंद्रह दिन का समय मांगा है। बीडीए ने कार्रवाई रोक दी है। बता दें कि हाल ही में शहजिल इस्लाम ने एक स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गयी थी।
विज्ञापन