फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Samajwadi Party has deployed PDA guards at every booth in Bareilly

Bareilly News: सपा ने हर बूथ पर मुस्तैद किए पीडीए प्रहरी, शशांक यादव बोले- एसआईआर पर पैनी नजर

Mon, 19 Jan 2026 04:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Jan 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party has deployed PDA guards at every booth in Bareilly
सपा कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ मौजूद एसआईआर प्रभारी व पूर्व एमएलसी शशांक यादव - फोटो : संवाद

बरेली में सपा कार्यालय पर रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया पर पीडीए प्रहरियों की पैनी नजर है, ताकि एक भी वोट न कटे। उन्होंने कहा कि पीडीए प्रहरी हर बूथ पर मुस्तैद हैं। कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र की रक्षा के लिए संगठित और सजग रहने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि पार्टी संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए संकल्पित है। विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व विधायक विजय पाल, सुल्तान बेग, कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने विचार साझा किए। फिर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सचिव दीपक पांडेय, संयुक्त सचिव रोहित यादव और देवराज का आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बनने पर स्वागत किया गया। यहां महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी व अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed