{"_id":"5d93b5458ebc3e939f4077ad","slug":"samadhan-divas-bareilly-news-bly3784171133","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतकर्ताओं को बार-बार दौड़ाने पर कमिश्नर ने अफसरों की लगाई क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतकर्ताओं को बार-बार दौड़ाने पर कमिश्नर ने अफसरों की लगाई क्लास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर रणवीर प्रसाद और डीआईजी राजेश कुमार पांडेय के पहुुंचने पर खलबली मच गई। कमिश्नर ने रिकार्ड में खामियां मिलने और अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। इसके बाद एसडीएम ने धौराटांडा के ईओ का वेतन रोक दिया है। जबकि पांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
संपूर्ण समाधान में पहुंचे कमिश्नर ने सबसे पहले शिकायत और उनके निस्तारण को चेक किया। कमिश्नर को मिला कि पुलिस संबंधी कई शिकायतों की रिपोर्ट आ चुकी हैं, लेकिन उनकी एंट्री रजिस्टर में नहीं थी। कमिश्नर ने एसडीएम से जब इसका जवाब मांगा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। कमिश्नर से एक व्यक्ति ने शिकायत की कि एक पुलिस अफसर अतिक्रमण कर रहे हैं लेकिन उसे रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही। कमिश्नर ने नगर निगम और पुलिस की टीम बनाकर अतिक्रमण तोड़ने के आदेश दिए। कमिश्नर ने अफसरों को फटकार लगाई कि फरियादी बार-बार शिकायतें लेकर आ रहे हैं और उनकी सुनवाई नहीं हो रही। एसडीएम अमरेश कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और आरईएस, सहायक चकबंदी अधिकारी, बारादरी के प्रभारी निरीक्षक और राजस्व निरीक्षक मत्स्य को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। जबकि धौराटांडा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी लगातार अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोक दिया है।