फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sale of 23 plots, three apartments and a showroom in the auction

Bareilly News: नीलामी में 23 भूखंड, तीन अपार्टमेंट और एक शोरूम की बिक्री

Sat, 07 Mar 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 07 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sale of 23 plots, three apartments and a showroom in the auction
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से आयोजित नीलामी में शुक्रवार को 23 भूखंड, तीन अपार्टमेंट और एक शोरूम की बिक्री हुई। प्राधिकरण की रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजनाओं के व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी में निवेशकों ने उत्साह दिखाया। बीडीए को एक ही दिन में करीब 138 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

प्राधिकरण के नवीन कार्यालय भवन में आयोजित नीलामी शिविर में विभिन्न श्रेणी और क्षेत्रफल के रिक्त व्यावसायिक भूखंडों को बोली के लिए रखा गया। कई प्लॉटों के लिए उम्मीद से कहीं ऊंची बोली लगाई गई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता एपीएन सिंह ने बताया कि प्रस्तावित नई टाउनशिप को पूरी तरह आधुनिक मानकों पर विकसित किया जाएगा। इसमें 45 मीटर और 30 मीटर चौड़ी जोनल सड़कों के साथ 18 मीटर की आंतरिक सड़कें होंगी। 132 केवीए का विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने के साथ ही अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीडीए सचिव वंदिता श्रीवास्तव, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी शिवधनी सिंह यादव और संयुक्त सचिव दीपक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed