फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Salary of 20 CHOs stopped due to flaw in screening report of patients

Bareilly News: मरीजों की स्क्रीनिंग रिपोर्ट में खामी पर 20 सीएचओ का वेतन रोका

Tue, 23 Dec 2025 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Salary of 20 CHOs stopped due to flaw in screening report of patients
शासन स्तर से समीक्षा में बरेली को मिली थी 74वीं रैंक, सीएमओ ने की कार्रवाई
विज्ञापन


बरेली। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मरीजों की स्क्रीनिंग, जन आरोग्य समिति की बैठक, वेलनेस सत्रों के आयोजन में लापरवाही बरत रहे 20 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) पर कार्रवाई की गई है। सीएमओ ने स्थिति में सुधार होने तक इनका वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
पिछले दिनों आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर स्वास्थ्य सेवा की समीक्षा शासन स्तर से हुई थी। विभिन्न मानकों पर केंद्र की स्थिति लचर मिली। बेहद खराब स्थिति मिलने पर प्रदेश के 75 जिलों में 74वें पायदान पर बरेली दर्ज हुआ।
विज्ञापन

जारी रिपोर्ट पर डीएम अविनाश सिंह ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ को सीएचओ की कार्यशैली में सुधार, नियमित निगरानी और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सीएमओ ने लापरवाह सीएचओ से जवाब तलब किया। आरोग्य मंदिरों और ई-संजीवनी ओपीडी में मरीजों की जांच आभा आईडी से करने के निर्देश दिए। ताकि स्क्रीनिंग बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि निर्देशानुसार शाम को अपडेट स्क्रीनिंग और अन्य मानकों पर सीएचओ का इनपुट लिया जा रहा है। बिना अनुमति अवकाश लेने या काम में ढिलाई करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed