फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Salary distributed to employees, repair of buses started

Bareilly News: कर्मचारियों को वेतन बंटा, बसों की मरम्मत शुरू

Wed, 30 Aug 2023 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Salary distributed to employees, repair of buses started
बरेली। रोडवेज वर्कशॉप के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मंगलवार सुबह वेतन बांटा गया। फर्म ने 170 कर्मचारियों को सात लाख रुपये का नकद भुगतान किया। शेष भुगतान भी जल्द देने का भरोसा दिया। इसके बाद हड़ताल पर गए कर्मचारी काम पर लौट आए। करीब 12 बजे वर्कशॉप में बसों की मरम्मत का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

दरअसल, बरेली और मुरादाबाद रीजन में रोडवेज बसों की मरम्मत का काम निजी फर्म मैसर्स श्री सांई इंटरप्राइजेज के पास था। ठेका और कार्यादेश में वित्तीय अनियमितताएं पाए जाने पर पहले मुरादाबाद और बाद में बरेली में फर्म का ठेका निरस्त करते हुए उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। इन्हीं कारणों से बरेली में कर्मचारियों को दो माह से भुगतान नहीं मिला था। ऐसे में सोमवार को वर्कशॉप के मैकेनिकल कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी। बरेली और रुहेलखंड डिपो के वर्कशॉप में हड़ताल के कारण बसों की मरम्मत का काम ठप हो गया था।
विज्ञापन


मुख्यालय ने तलब की रिपोर्ट
बरेली रीजन में लगातार हो रहे विवादों के बीच मुख्यालय ने रिपोर्ट तलब की है। इससे पहले 20 जून को भी वर्कशॉप में विवाद हो चुका है। उस समय 100 से ज्यादा चालकों के वेतन से डीजल कटौती कर दी गई थी। इसको लेकर चालक हड़ताल पर चले गए थे। करीब 200 बसों के पहिये दोपहर तक थमे रहे थे। इस बीच आरएम कार्यालय का बाबू जगमोहन यादव रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। बरेली डिपो के चालक सर्वेश की हत्या कर दी गई। रोडवेज की जनरथ श्रेणी की एसी बस रास्ते में रोक कर नमाज पढ़वाने का मामला सुर्खियों में आया। सोमवार को इस बर्खास्त संविदा परिचालक ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। ऐसे में बरेली रीजन को लेकर मुख्यालय गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्जन-
फर्म और कर्मचारियों के बीच गतिरोध था। उसका निस्तारण हो गया है। -धनजी राम, सेवा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed