फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sajjadanshin's wife dies of corona before Baheri's dargah

बहेड़ी की दरगाह के पूर्व सज्जादानशीं की पत्नी की कोरोना से मौत

Tue, 30 Jun 2020 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sajjadanshin's wife dies of corona before Baheri's dargah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कारपोरेट लैब की जांच में पाई गईं थीं पॉजिटिव
विज्ञापन

प्रशासन ने मोहल्ले को सील, महिला के संपर्क में आए लोगों को किया जा रहा चिह्नित

बहेड़ी। कस्बे के नई बस्ती शाहजीनगर में रहने वाले एक दरगाह के पूर्व सज्जादानशीं की पत्नी की लखनऊ में कोरोना से मौत हो गई। कारपोरेट लैब की रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। बहेड़ी में कोरोना से दूसरी मौत होने से हड़कंप मच गया है। वहीं मृतक महिला के परिवारवालों का कहना है कि दस दिन पहले आईवीआरआई से उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
नई बस्ती शाहजीनगर में रहने वाले एक दरगाह के सज्जादानशीं की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उनकी 63 वर्षीय पत्नी इद्दत कर रहीं थीं। पांच दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां कोरोना के लक्षण दिखने पर सैंपल कारपोरेट लैब भेजा गया। जहां से आई रिपोर्ट में उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। रविवार रात इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कारपोरेट लैब की जांच रिपोर्ट को प्रमाणिक माना है। वहीं मृतक महिला के बेटे का कहना है कि उनकी मां को कोरोना था ही नहीं। 25 जून को आईवीआरआई से आई जांच रिपोर्ट में कोरोना निगेटिव निकला था। उनका इलाज पहले से लखनऊ में चल रहा था। लिहाजा वहां प्राइवेट अस्पताल के डाक्टर ने कोरोना टेस्ट दोबारा कारपोरेट लैब से कराया, जिसमें वह पॉजिटिव निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं करीब पंद्रह दिन पूर्व महिला के पति की अचानक मौत हो गई थी। उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। महिला इद्दत में चल रही थी। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि महिला के संपर्क में सिर्फ परिवार के चंद लोग ही आए होंगे। उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने के बाद सैंपल जांच को भेजे जाएंगे।

उधर तहसीलदार आनंद सिंह, सीओ रामानंद राय व इंस्पेक्टर पंकज पंत मोहल्ले को सील करा दिया है। देर रात तक महिला का शव बहेड़ी नहीं पहुंचा था। वहीं नगर पालिका की टीम ने शाहजीनगर, लाईनपार, नई बस्ती इलाके को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed