{"_id":"67707030a405b308d50c9e28","slug":"saharanpur-defeated-bareilly-19-17-in-handball-bareilly-news-c-4-bly1015-550457-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हैंडबॉल में सहारनपुर ने बरेली को 19-17 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हैंडबॉल में सहारनपुर ने बरेली को 19-17 से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल आठ मुकाबले खेले गए। शनिवार से 31 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन प्रयागराज, झांसी, वाराणसी, अयोध्या, सहारनपुर, लखनऊ, आजमगढ़, मेरठ की टीमें विजेता रहीं। वहीं सहारनपुर की टीम ने बरेली को 19-14 स्कोर से परास्त किया। प्रतियोगिता में आगरा की टीम नहीं पहुंची।
पहला मुकाबला गोरखपुर बनाम प्रयागराज के मध्य खेला गया। इसमें प्रयागराज टीम के खिलाड़ियों ने 14-17 स्कोर से मुकाबला जीत लिया। मैच में बेस्ट खिलाड़ी प्रयागराज टीम के अमनदीप रहे। दूसरा मैच झांसी बनाम कानपुर के बीच खेला गया। इसमें कानपुर की टीम को झांसी के खिलाड़ियों को 5-23 स्कोर से मात देकर जीत दर्ज की। झांसी के मंदीप बेस्ट खिलाड़ी रहे। तीसरे मुकाबले में वाराणसी और मुरादाबाद की टीम आमने-सामने रही। इसमें वाराणसी की टीम ने मुरादाबाद को 23-6 से हराया। वाराणसी के सूर्य प्रकाश बेस्ट खिलाड़ी बने। चौथे मुकाबले में अयोध्या की टीम ने 18-16 स्कोर से बस्ती को हराया। इसमें अयोध्या के अजीत राज बेस्ट खिलाड़ी बने। पांचवां मुकाबला सहारनपुर और बरेली के बीच हुआ। इसमें सहारनपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 19-14 के स्कोर से बरेली को परास्त किया। सहारनपुर के भविष्य चौधरी बेस्ट खिलाड़ी बने।
छठा मैच लखनऊ बनाम चित्रकूट में खेला गया। इसमें लखनऊ की टीम ने एक तरफा 15-1 स्कोर से चित्रकूट को हराया। लखनऊ टीम के निहाल बेस्ट खिलाड़ी बने। सातवां मुकाबला आजमगढ़ बनाम अलीगढ़ के मध्य खेला गया। इसमें आजमगढ़ टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15-3 से अलीगढ़ को मात दी। आजमगढ़ के संदीप बेस्ट खिलाड़ी चुने गए। अंतिम मुकाबला मेरठ बनाम देवीपाटन के मध्य खेला गया। इसमें मेरठ की टीम ने 20-10 से देवीपाटन को हराया। मेरठ की टीम के कुनाल बेस्ट खिलाड़ी चुने गए। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार ने किया। इस दौरान पूर्व डिप्टी मेयर अतुल कपूर, डॉ. विनोद पागरानी, वीके मिश्रा, आरएसओ जितेंद्र यादव, राजेश कुमार, इरफान, सोनेंद्र श्रोतिया आदि मौजूद रहे। संवाद