फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Safai Nayak asks for bribe to stamp on ration card, video goes viral

राशन कार्ड पर मोहर लगाने को सफाई नायक ने मांगी रिश्वत, वीडियो वायरल

Tue, 14 Apr 2020 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Safai Nayak asks for bribe to stamp on ration card, video goes viral
ration card
पार्षद ने नगर आयुक्त, जिलाधिकारी और कमिश्नर को भेजी शिकायत
विज्ञापन

बरेली। कोरोना संकट के बीच जहां लोग गरीबों और असहायों की खुलकर सहायता कर रहे हैं, उन्हें राशन उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं, निगम के कुछ कर्मचारी गरीबों से पैसे ऐंठने की जुगत में लगे हुए हैं। आरोप है कि वार्ड 49 के शास्त्री नगर में एक सफाई नायक ने राशन कार्ड के सत्यापन और मोहर लगाने के नाम पर सौ-सौ रुपये की रिश्वत मांगी। पीड़ितों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया। इस वीडियो को स्थानीय पार्षद ने नगर आयुक्त, डीएम और कमिश्नर को भी भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

सोमवार को वार्ड 49 के शास्त्री नगर में कुछ लोग अपने नए राशन कार्ड का सत्यापन कराने और इस पर सफाई नायक की मोहर लगवाने पहुंचे। इन फार्मों को देखकर पहले सफाई नायक ने एरिया पूछा। लोगों ने कहा सिद्घार्थ नगर फेज दो। इस पर सफाई नायक ने कहा कि ये तो वार्ड 46 का मामला है और वहीं के सफाई नायक की इस पर मोहर लगेगी। फिर इधर-उधर की बात करने के बाद उन्होंने सौ रुपये प्रति फार्म की मांग कर दी। कहा कि दूसरे क्षेत्र का फार्म है, इस लिए इतने तो लगेेंगे ही। एक अन्य वीडियो भी सामने आया है जिसमें सफाई नायक करीब छह से सात महिलाओें के फार्मों की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद सभी से 50-50 रुपये की मांग की है। वार्ड 46 की पार्षद पूनम गंगवार ने बताया कि क्षेत्र में लोगों के नए राशन कार्ड के सत्यापन और इस पर मोहर लगाने के लिए सफाई नायक के पैसा मांगने की शिकायत अर्से से आ रहीं थीं। दोनों वीडियो को नगर आयुक्त, जिलाधिकारी व मंडलायुक्त को भी भेजा गया है।

विज्ञापन

‘मामला संज्ञान में आया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को वीडियो की जांच करने व संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबन समेत सभी जरूरी कार्रवाई की जाएगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed