{"_id":"68a38bd06f5dbcf6cc0edcf5","slug":"safai-karamcharis-created-ruckus-when-salary-was-not-transferred-to-their-account-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2396-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वेतन खाते में ट्रांसफर न करने पर सफाईकर्मियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वेतन खाते में ट्रांसफर न करने पर सफाईकर्मियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
मीरगंज। नगर पंचायत कर्मचारियों ने बैंक द्वारा समय से वेतन खाते में ट्रांसफर न करने पर सोमवार दोपहर को बॉब (बैंक ऑफ बड़ौदा) शाखा पर जमकर हंगामा किया। नाराज कर्मचारियों ने बैंक कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर डीएम और उच्च अधिकारियों से शिकायत भेजी है।
नगर पंचायत शीशगढ़ में कार्यरत सफाई कर्मियों व कर्मचारियों ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय द्वारा समय से उनका वेतन खाते में ट्रांसफर करने के लिए सैलरी शीट भेज दी जाती है, लेकिन बैंक कर्मियों की लापरवाही की वजह से उन्हें समय से वेतन नहीं मिल पाता है। नगर पंचायत कर्मियों ने बैंक कर्मियों द्वारा समय से वेतन खाते में ट्रांसफर न करने की शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष नीलोफर के पति हाजी जाहिद हुसैन से भी की थी।
अध्यक्ष ने शाखा प्रबंधक से बात कर नगर पंचायत कर्मियों का वेतन समय से उनके खाते में भेजने का अनुरोध किया था। नगर पंचायत कर्मियों ने आरोप लगाया है कि शिकायत करने के बाद नगर पंचायत द्वारा जुलाई माह के वेतन की स्लिप चार अगस्त को ही दी गई, जिससे त्योहारों पर वेतन उनको नहीं मिल सका। वेतन न मिलने से नाराज नगर पंचायत कर्मियों ने हंगामा कर दिया। बाद में नगर पंचायत कर्मी थाने भी पहुंचे। नगर पंचायत कर्मियों ने पत्र भेजकर इसकी शिकायत डीएम सहित अन्य उच्च अधिकारियों से की है। संवाद