फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sadhvi Prachi gave controversial statement over congres leader Rahul Gandhi

UP News: 'चीन की तारीफ' पर भड़कीं साध्वी प्राची, राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान

Thu, 12 Sep 2024 06:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 06:19 PM IST
सार

साध्वी प्राची ने चीन की तारीफ वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया है। साध्वी प्राची बरेली के मौलाना तौकीर रजा पर भी जमकर बरसीं। 

विज्ञापन
Sadhvi Prachi gave controversial statement over congres leader Rahul Gandhi
साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साध्वी प्राची ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। चीन की तारीफ वाले बयान को लेकर साध्वी प्राची ने कहा कि राहुल गांधी भाजपा का विरोध कर सकते हैं। नरेंद्र मोदी का विरोध कर सकते हैं। अब तो हिंदुस्तान के विरोध में खड़े हो गए हैं। साध्वी प्राची ने कहा कि इनका डीएनए खराब है। ये बाइचांस हिंदू वाले और टुकड़े-टुकडे गैंग वाले लोग हैं। आखिर हिंदुस्तान में करना क्या चाहते हैं। 

विज्ञापन


साध्वी प्राची ने बृहस्पतिवार को लखनऊ जाते समय शाहजहांपुर में बरेली मोड स्थित एक होटल में समर्थकों से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस, राहुल गांधी और मौलाना तौकीर रजा पर निशाना साधा। वह विश्व हिंदू परिषद को आतंकवादी संगठन बताने वाले मौलाना तौकीर रजा पर जमकर बरसीं। कहा कि तौकीर रजा की भाषा हिंदुस्तानी नहीं है। हिंदुस्तान के अंदर गृहयुद्ध कराने की साजिश हो रही है। इसकी जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन

हिंदुस्तान में हो क्या रहा है- प्राची
साध्वी प्राची ने कहा कि वह हिंदुस्तान के भविष्य को लेकर बहुत चिंतित हैं। जनसंख्या कानून 2001 में आ जाना चाहिए था। उस वक्त भाजपा की सरकार नहीं थी। 2014 में सरकार बनी तो तुरंत आना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह हिंदुस्तान में हो क्या रहा है। इस पर गहनता से चिंतन करने की जरूरत है। 

एनकाउंटर को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुस्तान में जब जब अपराध बढ़े हैं, इसके लिए राजनेता और बुद्धिजीवी जिम्मेदार हैं। राजनेता अपराधियों को संरक्षण देते हैं। उन्हें बचाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जब बुद्धिजीवियों की चुप्पी रहेगी, हिंदुस्तान में शांति नहीं रह सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed