फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saddam shifted from Bareilly Central Jail to Badaun Jail

UP: अशरफ का साला सद्दाम बरेली से बदायूं जेल में शिफ्ट, आतिन को रामपुर भेजा गया; इसलिए हुई ये कार्रवाई

Tue, 10 Oct 2023 01:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Oct 2023 01:51 PM IST
सार

बरेली सेंट्रल जेल टू में बंद रहे सद्दाम का नया ठिकाना अब बदायूं जिला जेल होगी। उसके खास गुर्गे प्रयागराज निवासी आतिन जफर को रामपुर जेल भेजा गया है। हाल ही में आतिन को प्रयागराज से और सद्दाम को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को दोनों को बरेली जेल से शिफ्ट कर दिया गया। 

विज्ञापन
Saddam shifted from Bareilly Central Jail to Badaun Jail
सद्दाम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली सेंट्रल जेल टू में बंद रहे माफिया अशरफ के साले सद्दाम का नया ठिकाना अब बदायूं जिला जेल होगी। उसके खास गुर्गे प्रयागराज निवासी आतिन जफर को रामपुर जेल भेजा गया है। जेल में सद्दाम के गुर्गे लल्ला गद्दी और फरहाद समेत नौ करीबी पहले से बंद हैं। यहां फिर से गिरोह पनपने की आशंका में यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला सद्दाम पिछले दिनों दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ ने उसे उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इसके बाद से सद्दाम को जेल में तन्हाई की हाई सिक्योरिटी वाली बैरक में रखा गया था जिससे वह विचलित हो रहा था और सामान्य बैरक में दूसरे बंदियों के साथ रखे जाने की जिद कर रहा था। उससे कुछ दिन पहले आतिन को प्रयागराज से बिथरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आतिन सामान्य बैरक में बंद था पर उसे भी बाकी बंदियों से मिलने जुलने पर बंदिश थी।। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: बरेली में शाहजहांपुर जैसी घटना, गांव में दबंगों ने उखाड़ दिया खड़ंजा, ईंटें भर ले गए
विज्ञापन
विज्ञापन


सद्दाम कई बार जेल प्रशासन से मौखिक व लिखित रूप से अनुरोध कर चुका था कि उसे बाकी बंदियों के साथ रखा जाए। इसके साथ ही उसने अनुरोध किया था कि उसकी परिजनों व करीबियों से मुलाकात कराई जाए। जेल प्रशासन ने उससे दस लोगों के नाम की सूची मांगी थी। उसने प्रयागराज निवासी चार लोगों के नाम दिए थे जिनकी सूचना जेल प्रशासन ने सत्यापन के लिए प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर को भेजी थी।

इस बीच सद्दाम की फरमाइशें बढ़ने पर जेल व पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने शासन को गोपनीय रिपोर्ट भेज दी। इसके आधार पर सद्दाम और आतिन की जेल बदलने का फैसला लिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सद्दाम और आतिन जफर को दूसरे जिलों की जेल में ट्रांसफर किया गया है।

बरेली जेल में रची थी उमेश पाल हत्याकांड की साजिश 
माफिया अशरफ का साला सद्दाम तीन साल से बरेली में ही किराये पर रह रहा था। वह प्रयागराज के रसूखदारों, शूटरों व अन्य जगह से आए लोगों की अशरफ से जेल में मुलाकात कराता था। यहां जिला जेल में अफसरों से लेकर सिपाहियों तक उसने नेटवर्क फैला रखा था। उमेश पाल हत्याकांड की जांच में सामने आया था कि हत्या की साजिश बरेली जिला जेल में ही रची गई थी। 

उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों की अशरफ से मुलाकात कराने में भी सद्दाम और उसके खास गुर्गे बरेली निवासी लल्ला गद्दी की भूमिका सामने आई थी। बिथरी थाने में सद्दाम, लल्ला गद्दी और उसके अन्य गुर्गों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। दूसरा मुकदमा सद्दाम व उसके साथियों के खिलाफ बारादरी थाने में दर्ज हुआ था।

दोनों मुकदमों की विवेचना के लिए सीओ तृतीय के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी। अशरफ व सद्दाम के गुर्गों को जेल भेजा गया था। जेल के आरक्षी भी जेल गए थे। फिर नौ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। उमेश पाल की हत्या के बाद सद्दाम भूमिगत हो गया था। एसटीएफ ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed