फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saddam brought from Badaun jail and presented in court

Bareilly News: बदायूं जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया सद्दाम

Tue, 20 Feb 2024 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 20 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Saddam brought from Badaun jail and presented in court
बरेली। माफिया अशरफ का साला सद्दाम बदायूं जेल से सोमवार को बरेली लाया गया। यहां नए मामले में उसे तलब किया गया। बरेली में केस के ट्रायल के दौरान अब सद्दाम की पेशी यहां होती रहेगी। फिलहाल उसे दोपहर में ही बदायूं जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना बारादरी क्षेत्र की खुशबू एनक्लेव कॉलोनी में फर्जी नाम पते व कागजात के सहारे सद्दाम करीब तीन साल तक मन्म्मद हसीन के मकान में किराये पर रहा था। प्रयागराज में उमेशपाल हत्याकांड के बाद जब खुलासा हुआ तो हसीन ने बारादरी थाने में सद्दाम के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट करा दी। लिखाया था कि सद्दाम जब किराए पर मकान लेने आया तो अपना नाम मुश्ताक बताया था। एग्रीमेंट पेपर भी मुश्ताक नाम से तैयार कराया गया था। जनवरी 2023 में जब वह किराया लेने आए तो उन्हें धमकाया कि उसका नाम सद्दाम है। वह प्रयागराज का रहने वाला है। दोबारा से किराया मांगा तो हत्या कर देगा। अशरफ और अतीक का नाम लेकर भी धमकाया।
विज्ञापन

कई महीने बाद एसटीएफ ने दिल्ली से सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। बरेली जेल में कुछ दिन रखने के बाद उसे बदायूं जेल भेज दिया गया। इसी मामले में बारादरी पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने सद्दाम को तलब किया था। बदायूं पुलिस ने सोमवार को बरेली कोर्ट में उसे पेश किया। फिर वापस ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed