फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sadbhavana Pulao will develop a sense of harmony in children.

Bareilly News: सद्भावना पुलाव से बच्चों में विकसित होगा सौहार्द का भाव

Thu, 09 Oct 2025 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Sadbhavana Pulao will develop a sense of harmony in children.
शहर के अलग-अलग स्कूलों के संचालकों और प्रधानाचार्यों ने दिया एक-एक मुट्ठी चावल का दान
विज्ञापन



बरली। शहर के अलग-अलग स्कूलों के संचालक और प्रधानाचार्य बुधवार को सद्भावना पुलाव के आयोजन की तैयारियों के लिए श्यामगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय आए। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में बच्चों के बीच सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए वह इस अनूठे कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। सभी ने कार्यक्रम को लेकर उत्साह दिखाया। साथ ही, अपने विचार भी साझा किए।
अमर उजाला के दिवाली कार्निवल से पहले सद्भाव का संदेश देने के लिए शहर में सद्भावना रथ घूम रहा है। छह अक्तूबर से इस रथ पर लोग एक-एक मुट्ठी चावल का दान कर रहे हैं। 12 अक्तूबर को सद्भावना पुलाव का वितरण होगा। सामाजिक समरसता के लिए जिंगल बेल्स स्कूल के प्रधानाचार्य अंकित बग्गा, सेक्रेड हार्ट्स स्कूल से निर्भय बेनीवाल, हरिति पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सौभाग्य चौधरी, मदर्स पब्लिक स्कूल के राजेश यादव, डीपीएस के प्रधानाचार्य वेद मिश्रा, जीआरएम नैनीताल रोड से आरएस रावत, बिशप कॉनराड से के इग्नेशियस, विद्या वर्ल्ड स्कूल से रवि प्रकाश अग्रवाल व जीडी गोयनका से डाॅ. जितेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

बच्चों में बढ़ेगी सौहार्द की भावना

हम सभी अमर उजाला के इस सौहार्दपूर्ण आयोजन को गंभीरता से लेते हैं। हर वर्ष इसमें उत्सुकता से भाग लेते हैं। हमारा फर्ज है कि एक सेतु बन सौहार्द का संदेश छात्रों तक पहुंचाएं। - वीके मिश्रा, डीपीएस
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज में सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए सद्भावना पुलाव कार्यक्रम हमें सकारात्मकता की ओर ले जाता है। हम भी अपने छात्रों में सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए निबंध प्रतियोगिता कराएंगे। - राजेश यादव, मदर्स पब्लिक स्कूल
वर्तमान परिवेश में बच्चों को सद्भावना शब्द का अर्थ समझाना बेहद जरूरी है। इसके लिए अमर उजाला के साथ हम भी छोटे-छोटे प्रयास कर बच्चों को जागरूक करेंगे। हम अपने स्कूलों में भी आयोजन कराएंगे। - जितेंद्र कुमार, जीडी गोयनका
हर साल स्कूल के छात्र इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं। इस बार सभी प्लास्टिक बैग के बजाय पेपर बैग या कपड़े के थैले में चावल दान करें। भाग लेने वाले छोटे बच्चों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी जारी हो। - निर्भय बेनीवाल, सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल


सद्भावना शब्द का अर्थ बहुत गहरा है। इस पर बच्चों में लेखन प्रतियोगिता कराई जानी चाहिए। अमर उजाला का यह कार्यक्रम बच्चों को इस शब्द से जोड़ रहा है। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को सकारात्मकता की ओर ले जाते हैं। - के. इग्नेशियस, बिशप कॉनराड स्कूल



सद्भावना पुलाव समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। शहर में हुए बवाल के बाद हमारा भी फर्ज है कि ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से बच्चों व अभिभावकों को ऐसे कार्यक्रमों से जोड़ें। - अंकित बग्गा, जिंगल बेल्स स्कूल
इन इलाकों में घूमा सद्भावना रथ
सर्किट हाउस, राजेंद्रनगर, संजय नगर, स्टेडियम रोड, रामपुर गार्डन, सिविल लाइंस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed