फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sadar Gola Bazaar will now be Dhopeshwarnath Chowk in Bareilly

Bareilly News: अब धोपेश्वरनाथ चौक के नाम से जाना जाएगा गोला बाजार, कैंट बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

Sat, 11 Oct 2025 06:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 11 Oct 2025 06:03 AM IST
सार

बरेली में शुक्रवार को हुई कैंट बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कर्मचारियों को बोनस, 4.34 करोड़ की आयुष यूनिट और महिला हाट को स्वीकृति मिली। साथ ही गोला बाजार का नाम बदलने पर निर्णय हुआ। अब यह बाजार धोपेश्वरनाथ चौक के नाम से जाना जाएगा।  

विज्ञापन
Sadar Gola Bazaar will now be Dhopeshwarnath Chowk in Bareilly
छावनी परिषद में हुई बोर्ड की बैठक - फोटो : छावनी परिषद

विस्तार

बरेली में सदर का गोला बाजार अब धोपेश्वरनाथ चौक हो गया है। यह फैसला शुक्रवार को हुई कैंट बोर्ड की बैठक में लिया गया है। इसके अलावा कर्मचारियों को बोनस, 4.34 करोड़ की आयुष यूनिट और महिला हाट को भी स्वीकृति मिली है। वहीं नागरिक कल्याण, स्वच्छता, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण समेत कई प्रस्तावों पर मुहर लगी है।
विज्ञापन


कैंट बोर्ड के सभागार में छावनी परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक अध्यक्ष ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई। वहीं बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. तनु जैन, सांसद छत्रपाल सिंह और विधायक संजीव अग्रवाल ने प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में नागरिक कल्याण, स्वच्छता, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना के विकास से संबंधित कई प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर चार चरणों में प्रस्तावों पर मुहर लगी हैं। इसमें स्वास्थ्य एवं कौशल विकास, कर्मचारी कल्याण एवं संरचना विकास, ज्ञान और पहचान व निशुल्क प्रशिक्षण शामिल हैं। 
विज्ञापन


पहला चरण: स्वास्थ्य एवं कौशल विकास
- आयुष यूनिट की स्थापना : कैंट जनरल हॉस्पिटल में 4.34 करोड़ की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के साथ 32 बेड की आयुष यूनिट (आयुर्वेद, योग, होम्योपैथी) की स्थापना को मंजूरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कौशल विकास केंद्र : कैंट गर्ल्स प्राइमरी स्कूल में एक कौशल विकास केंद्र (स्किल डेवलपमेंट सेंटर) स्थापित करने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ। इसमें युवाओं और महिलाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- महिला हाट केंद्र : महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगभग 40 लाख की लागत से 20 दुकानों वाले वूमेन हाट कॉम्प्लेक्स (महिला हाट केंद्र) के निर्माण का प्रस्ताव अनुमोदित हुआ।

दूसरा चरण: कर्मचारी कल्याण एवं संरचना विकास
- कर्मचारी बोनस : वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए छावनी परिषद कर्मचारियों को गैर-उत्पादकता (एड-हॉक) बोनस प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
- आवास रंगाई-पुताई : दीपावली के मद्देनजर ग्रुप-‘डी’ कर्मचारियों के आवासों की सफेदी और पेंटिंग कार्य के लिए आवश्यक सामग्री क्रय करने की स्वीकृति।
- शैक्षणिक संस्थानों का विकास : आरएन टैगोर इंटर कॉलेज के भवन की रंगाई-पुताई और आंतरिक मार्ग की मरम्मत के कार्य को मिली हरी झंडी मिली।

तीसरा चरण: ज्ञान और पहचान
भारतीय ज्ञान प्रणाली अनुभाग : युगवीणा पुस्तकालय में भारतीय ज्ञान परंपरा (इंडियन नॉलेज सिस्टम) का एक विशेष अनुभाग स्थापित करने के लिए रैक की स्थापना को मंजूरी मिली।
नामकरण परिवर्तन : गोला बाजार चौक का नाम बदलकर श्री धोपीश्वर नाथ चौक रखने के निर्णय का अनुमोदन हुआ।

चौथा चरण: निशुल्क प्रशिक्षण की अनुमति
इस आखिरी चरण में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (एफआईसीसीआई, फिक्की) फ्लो दिल्ली को छावनी क्षेत्र में महिलाओं और युवाओं के लिए निशुल्क कौशल विकास पाठ्यक्रम संचालित करने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed