फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RUV's dominance continues on the second day, wins 13 golds

Bareilly News: दूसरे दिन भी रुविवि का दबदबा जारी, जीते 13 स्वर्ण

Thu, 20 Feb 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
RUV's dominance continues on the second day, wins 13 golds
- अंडर-46 किलो भारवर्ग में रुविवि के धमेंद्र ने स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा
विज्ञापन

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन भी रुविवि के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। अंडर-46 किलो भारवर्ग में रुविवि के धमेंद्र ने स्वर्ण, डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि आगरा के प्रशांत ने रजत, लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब के नरेंद्र और स्वर्णिम गुजरात खेल विश्वविद्यालय के क्रीनाल ने कांस्य पदक जीते।
पुरुष वर्ग में मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अंक तालिका में प्रथम स्थान हासिल किया है। खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य पदक हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की है। दूसरे पायदान पर देश भगत विश्वविद्यालय पंजाब रहा। विश्वविद्यालय ने चार स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक हासिल कर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है। स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय हरियाणा ने पूरी प्रतियोगिता में सात पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

------------
यह रहा परिणाम
अंडर-50 किलो भारवर्ग में रुविवि के उपेंद्र कुमार को स्वर्ण, वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के ज्ञानेंद्र कुमार को रजत, यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड पाहेर यूनिवर्सिटी उदयपुर के चेतन और देश भगत विश्वविद्यालय पंजाब के विक्रम को कांस्य पदक हासिल हुआ। अंडर-58 किलो भारवर्ग में रुविवि के दीक्षांत ने स्वर्ण, देश भगत विश्वविद्यालय पंजाब के अंकुर ने रजत, यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा के राजेंद्र कुमार और भगवंत यूनिवर्सिटी अजमेर के अशोक ने कांस्य पदक कब्जाया। अंडर-66 किलो भारवर्ग में रुविवि के लक्ष्मीकांत को स्वर्ण, देश भगत यूनिवर्सिटी पंजाब के अजीत चौधरी को रजत, यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू के आजाद अली और कालीकट विश्वविद्यालय के इंजोय जोयसन को कांस्य पदक मिला। अंडर-70 किलो भारवर्ग में रुविवि के अभी ने स्वर्ण, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ सोनीपत के विकास ने रजत और डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी राजस्थान के राजेश और क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू के इमरान ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर- 54 किलो भारवर्ग में राजू श्रॉफ आरओईएएल विश्वविद्यालय वापी गुजरात के लवलेश ने स्वर्ण, रुविवि के नर्पत कुमार ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-62 किलो भारवर्ग में डाॅ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के धर्मवीर को स्वर्ण, डीएवी विश्वविद्यालय जलंधर के निशांत को रजत पदक मिला। अंडर-74 किलो भारवर्ग में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ सोनीपत हरियाणा के अजय दहिया ने स्वर्ण, रुविवि के जतिन सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-78 किलो भारवर्ग में वीजी विश्वविद्यालय जयपुर के राजभंवर को स्वर्ण, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ सोनीपत हरियाणा के गुरमीत सिंह को रजत, रुविवि के बादल को कांस्य पदक मिला। अंडर-82 किलो भारवर्ग में यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू के गौरव को स्वर्ण पदक, देश भगत यूनिवर्सिटी पंजाब के विनय को रजत और मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के संगम को कांस्य पदक मिला। अंडर-86 किलो भारवर्ग में चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय हरियाणा के दीपक ने स्वर्ण, रुविवि के हिमांशु यादव ने रजत, स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय ऑफ सोनीपत हरियाणा के हेमंत और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली के अभय राठौर ने कांस्य पदक जीता। अंडर-92 किलो भारवर्ग में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ सोनीपत हरियाणा के नाइट्स ने स्वर्ण, भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के मेघ सिंह ने कांस्य पर कब्जा जमाया। अंडर-98 किलो भारवर्ग में देश भगत सिंह यूनिवर्सिटी पंजाब के साहिल को स्वर्ण, रुविवि के हरविंद्र सिंह ने रजत, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ सोनीपत हरियाणा के अभिषेक को रजत पदक हासिल हुआ। अंडर-98 किलो भारवर्ग से ज्यादा में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ सोनीपत हरियाणा के रवि को स्वर्ण, रुविवि के प्रीत कुमार को रजत, देश भगत सिंह विश्वविद्यालय पंजाब के मोहित को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed