फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RUV's diploma courses are not getting candidates

Bareilly News: रुविवि के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को नहीं मिल रहे अभ्यर्थी

Wed, 26 Jun 2024 07:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
RUV's diploma courses are not getting candidates
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों में संचालित स्नातक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में पढ़ाई के लिए अभ्यर्थी नहीं मिल रहे हैं। विवि की ओर से इन दिनों इन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं, लेकिन 700 सीटों के सापेक्ष अब तक मात्र 83 अभ्यर्थियों ने ही पंजीकरण कराया है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। पंजीकरण बढ़ाने के लिए कॉलेज स्तर से युवाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विवि के मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. एसके पांडे ने बताया कि डिप्लोमा और स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कॉलेजों को निर्देश दिए गए थे। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कहा गया था। अब तक स्नातक डिप्लोमा की 700 सीटों के लिए 83 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसी तरह स्नातक की दो लाख सीटों के सापेक्ष 85 हजार आवेदन ही प्राप्त हो सके हैं।
विज्ञापन

विवि की वेबसाइट पर 10 डिप्लोमा कोर्सों के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। 10 मई से आवेदन शुरू किया गया था, जिसकी अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। विवि व संबद्ध कॉलेजों में डिप्लोमा इन डिजाइन कमर्शियल, डिप्लोमा इन ई-कॉमर्स, डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन, डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइन, डिप्लोमा इन फोटोग्राफी, डिप्लोमा इन योग, डिप्लोमा इन फ्रेंच, जर्मन, मंदारिन व स्पेनिश कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



10 से कम विद्यार्थी तो लेनी होगी विशेष अनुमति
विवि की प्रवेश नियमावली के अनुसार कॉलेज की ओर से प्रत्येक दिन भरी और रिक्त सीटों की सूचना विश्वविद्यालय को भेजी जाएगी। इसकी समीक्षा विवि स्तर से प्रतिदिन किए जाने का नियम है। उसके बाद भी विश्वविद्यालय में सीटों के सापेक्ष आवेदन प्राप्त नहीं हो रहे हैं। वहीं, कॉलेजों में चल रहे डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में न्यूनतम प्रवेश संख्या 10 निर्धारित की गई है। यह संख्या पूरी नहीं होने की स्थिति में पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए कॉलेज को विश्वविद्यालय से विशेष अनुमति लेनी होगी। दरअसल, शहर के कई प्रमुख कॉलेजों में स्नातक डिप्लोमा में अब तक शून्य आवेदन हुए हैं। संवाद



डिप्लोमा कोर्स में रोजगापरक शिक्षा प्रदान की जाती है। इसमें आवेदन के प्रति जागरूक करने के लिए कॉलेजों को निर्देशित किया गया है। अब तक 83 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। - प्रो. एसके पांडे, मुख्य प्रवेश नियंत्रक, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed