{"_id":"695ed01442ba96be39017163","slug":"ruv-exams-from-13th-students-still-searching-for-seat-lock-bareilly-news-c-4-vns1074-802003-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुविवि : 13 से परीक्षाएं, अभी भी सीट लॉक के लिए चक्कर काट रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुविवि : 13 से परीक्षाएं, अभी भी सीट लॉक के लिए चक्कर काट रहे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही समस्या...दो दिन के लिए खुली थी साइट, 190 विद्यार्थियों ने कराई थी सीट लॉक
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 13 जनवरी से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ होने जा रही हैं, लेकिन बरेली कॉलेज समेत अन्य संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले कई विद्यार्थी अभी भी सीट लॉक कराने की प्रक्रिया को लेकर भटक रहे हैं। विवि प्रशासन की ओर से दो दिन का मौका दिए जाने के बाद भी कुछ विद्यार्थियों ने सीट लॉक नहीं कराई थी, जिसके कारण उनका परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा रहा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व में विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए 17 और 18 दिसंबर को समर्थ पोर्टल दोबारा खोला था ताकि छूटे हुए विद्यार्थी अपनी सीट लॉक कर सकें। इस दौरान बरेली कॉलेज में लगभग 190 विद्यार्थियों ने तो अपनी प्रक्रिया पूरी कर ली, लेकिन इसके बावजूद कई विद्यार्थी ऐसे रह गए जो समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा सके। बरेली कॉलेज के शिक्षकों का कहना है कि अब भी हर रोज छात्र-छात्राएं कॉलेज के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अंतिम तिथि निकल जाने के कारण कॉलेज प्रबंधन इसमें कोई सीधी मदद करने की स्थिति में नहीं है। पोर्टल बंद होने से कॉलेजों के पास डाटा फीड करने का अधिकार नहीं बचा है।
कॉलेज के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्पष्ट रूप से सलाह दी है कि वह अब कॉलेज के भरोसे बैठने के बजाय सीधे रुहेलखंड विश्वविद्यालय जाकर संपर्क करें। चूंकि परीक्षाएं सिर पर हैं और 13 जनवरी से केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, इसलिए विद्यार्थियों के पास समय बहुत कम बचा है। प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि रुविवि की ओर से दो दिन के लिए साइट खोलने के बाद भी करीब 250 विद्यार्थियों ने सीट लॉक नहीं कराई है। अब समय निकल जाने के बाद रोजाना विद्यार्थी कॉलेज आ रहे हैं, जिसमें कॉलेज प्रशासन अब उनकी मदद करने में असमर्थ हैं। संवाद
विज्ञापन
- बीए में प्रवेश लिया था और सीट लॉक किए जाने की प्रकिया के दौरान साइट नहीं चल रही थी। इसके बाद जब दोबारा दो दिन के लिए साइट खोली गई तब मैं शहर में नहीं थी। इस कारण सीट लॉक नहीं करा सकी, अब कॉलेज वाले सीट लॉक होने से मना कर रहे हैं। - खुशी नगमा, छात्रा
- प्रवेश प्रक्रिया के दौरान ही सीट लॉक कराने का प्रयास किया था, लेकिन उस समय मेरा काम नहीं हो सका। इसके बाद जब दोबारा सीट लॉक हो रहीं थी तो जानकारी नहीं हो पाई। शिक्षक विश्वविद्यालय जाने को बोल रहे हैं। - प्रिया कश्यप, छात्रा